Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस दिन न खरीदें नींबू, बढ़ सकता हैं जीवन में कर्ज

Lemon

Lemon

ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसी चीजें जिन्हें खरीदने के शुभ और अशुभ दिन के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर इन नियमों का पालन सही से नहीं किया जाए, तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं। इसलिए बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है। अब ऐसे में बात करें नींबू (Lemon) खरीदने की, तो इसे भी खरीदने का सही दिन बताया गया है। कुछ दिन ऐसे में हैं, जिस दिन नींबू खरीदने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि किस दिन नींबू (Lemon) नहीं खरीदना चाहिए-

मंगलवार के दिन न खरीदें नींबू (Lemon)

मंगलवार का दिन वैसे तो नजर नींबू (Lemon) उतारने के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन नींबू खरीदने के लिए अशुभ दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में कर्ज बढ़ सकता है और परेशानियां भी आने लग जाती है। इसलिए अगर आप उस दिन नींबू खरीद रहे हैं, तो साथ में मिर्च भी जरूर खरीदें। इससे आपको अशुभ परिणाम नहीं मिलेगा और दोष भी कट जाएगा। इसलिए नींबू खरीदने के समय इस बात का खास ध्यान रखें।

गुरुवार के दिन न खरीदें नींबू (Lemon)

गुरुवार के दिन नींबू (Lemon) नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) को समर्पित है। अगर आप दिन नींबू खरीदते हैं, तो गुरुदोष लग सकता है। साथ ही नींबू खट्टा होता है और इस दिन कोई भी खट्टी चीज खरीदने से बचना चाहिए। इससे आपके जीवन में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं और मानसिक शांति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

शुक्रवार के दिन न खरीदें नींबू (Lemon)

शुक्रवार के दिन नींबू (Lemon) नहीं खरीदना चाहिए। यह दिन माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) को समर्पित है। अगर आप इस नींबू खरीदते हैं, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा गुरुवार के दिन भी नींबू खरीदने की मनाही होती है, क्योंकि वह दिन भगवान श्रीहरि को समर्पित है और जो चीज गुरुवार के दिन करने की मनाही होती है, वही काम शुक्रवार के दिन भी नहीं करना चाहिए। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

साथ ही शुक्र ग्रह का संबंध भौतिक सुख से होता है। इस दिन नींबू खरीदने से भोतिक सुखों में भी कमी होने लग जाती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी नींबू के खट्टेपन की तरह खटास आने लग जाता है। इसलिए शु्क्रवार के दिन नींबू नहीं खरीदना चाहिए।

Exit mobile version