Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेडरूम में कभी भी न रखें ये चीजें, रोज होगा क्लेश

Bedroom

Bedroom

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। कई बार हम जाने अनजाने में बेडरूम (Bedroom) में कई ऐसी चीज रख देते हैं, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा तो बढ़ती ही बढ़ती है साथ ही पति और पत्नी के बीच अनबन की भी स्थिति बढ़ जाती है। वास्तु में बेडरूम से (Bedroom) जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। इसलिए घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए बेडरूम में कभी भी इन 5 चीजों को नहीं रखना चाहिए।

1- मुरझाए पौधे– घर में मुरझाए पौधे रखना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, बेडरूम में सूखे हुए काँटेदार पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।

2- मृत लोगों की तस्वीर– वास्तु विद्या के अनुसार, बेडरूम (Bedroom) में किसी भी मृत व्यक्ति की फोटो नहीं लगानी चाहिए। बेडरूम में मृत व्यक्ति की फोटो लगाने से पति और पत्नी के बीच तू तू मैं मैं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है साथ ही नेगेटिविटी भी बढ़ सकती है।

3- बंद घड़ी– कभी भी दीवारों पर बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। खासतौर पर सुबह उठने के बाद बंद घड़ी देखने से आपके भाग्य के दरवाजे पर भी ताल लग सकता है। घर के किसी भी कोने में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं माना जाता है।

4- तस्वीरें– ज्यादातर लोग अपने घर को एस्थेटिक लुक देने के लिए तस्वीरें लगाते हैं। वहीं, घर में टूटी-फूटी या फटी हुई तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में कलह-क्लेश का माहौल बनता है। बेडरूम (Bedroom)  में युद्ध की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ सकता है। वहीं, उदास चेहरे वाली तस्वीर भी बेडरूम में नहीं लगानी चाहिए। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

5- दिशा– घर की दिशा भी काफी महत्व रखती है। वहीं, बेडरूम को हमेशा उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का बॉन्ड स्ट्रांग होता है।

Exit mobile version