Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खेती कैसे होती है, यह जानते नहीं और कृषि कानूनाें का विरोध कर रहे हैं : शिवराज

Shivraj Chauhan

Shivraj Chauhan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीका मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं।

श्री चौहान ने नए केंद्रीय कृषि कानूनों के प्रावधानों से किसानों को अवगत कराने के उद्देश्य से रीवा में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्री चौहान के भाषण को वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से इंदौर, ग्वालियर और सागर संभागों के किसान सम्मेलन में भी सुनाया गया।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के हित में सिर्फ नए कानून ही लागू नहीं किए, बल्कि उन्होंने फसल बीमा योजना भी लागू की। नए कानूनों का लाभ किसानों को मिलेगा और इनके दूरगामी सकारात्मक परिणाम भी आएंगे। लेकिन यह सब कांग्रेस नेताओं को पच नहीं रहा है। कांग्रेस नेता श्री मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।

यूपी में सामूहिक विवाह योजना के तहत 1,05,427 जोड़ों का हुआ विवाह : शास्त्री

इसलिए अब वे किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। ऐसे कार्य का कुछ ऐसे लोग भी साथ दे रहे हैं, जो देशहित में कार्य नहीं करते हैं।

श्री चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा और कहा कि ये जब सत्ता में थे, तब किसानों के हित में कार्य नहीं किए और अब किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। श्री गांधी ने गांव, खेत देखे नहीं। खेती कैसे होती है, यह जानते नहीं और कृषि कानूनाें का विरोध कर रहे हैं। इसी तरह श्री दिग्विजय सिंह दस सालों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। श्री कमलनाथ ने किसानों के कर्जमाफ करने के नाम पर धोखा किया। और अब यही नेता किसान किसान कर रहे हैं।

 

Exit mobile version