Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नव विवाहिता के मौत मामले में ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज

Dowry

dowry

देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में नव विवाहिता की मौत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस शनिवार को दर्ज किया।

गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के बरकक्षा गांव की रहने वाली सोनमती देवी ने अपनी बेटी साधना (25) की शादी 30 मई 2021 को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले सुनील साहनी के साथ की थी।

महिला ने रुद्रपुर कोतवाली पुलिस दिए तहरीर में आरोप लगाई हैं कि बेटी साधना को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

ससुरालियों ने दहेज के लिए साधना की हत्या कर शव को पंखे की कुंडी में टांग दिया। सूचना पर बेटी के घर पहुंची तो दरवाजे पर उसका का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने ससुराल के अनिल साहनी, रघुनाथ साहनी, प्रिंयका उर्फ पिंकी, सुनील साहनी के विरुद्ध धारा 498ए, 304बी, 506 और 3/4 डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Exit mobile version