• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंधी-तूफान ने जमकर बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत सहित दर्जनों जख्मी

Writer D by Writer D
26/05/2023
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Storm

Storm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोंक। राजस्थान में बीत रात आए तूफान (Storm) ने जमकर क़हर बरपाया। टोंक जिले में तूफान की वजह से अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जन भर से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। कई जगहों पर तेज हवाओं से लोगों के घर ध्वस्त हो गए।

टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र के धन्ना तलाई में एक मदरसे की 10 फिट ऊंची दीवार भरभराकर नीचे गिर गई। इस हादसे में मकान में सो रहे दादा-पोता ओर पोती सहित 3 लोग मलबे में दब गए। जैसे ही तूफान (Storm) शांत हुआ, मलबे से इन लोगों को निकाला गया पर सभी की मौत हो चुकी थी।

वही टोंक के निवाई में तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हुई है। मालपूरा में 2 और उनियारा में 1 शख्स की मौत हुई है। वहीं, टोडारायसिंह में भी 1 शख्स की जान चली गई। कुल मिलाकर तूफान की वजह से जिले में 10 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, दर्जन भर से ज़्यादा लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को टोंक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम सभी घायलों की इलाज में जुटी हुई है।

तूफान (Storm) के चलते कई झोंपड़ियां ध्वस्त

भीषण तूफान के चलते कई झोंपड़ियां ध्वस्त हो गई हैं। वहीं, दर्जनों मकानों के छत से टीन उड़ गए हैं।कई जगह बिजली के पुल नीचे गिर गए हैं। इस वजह से 12 घंटे से बिजली गुल है।

पंडित जी ने करवाई ऑनलाइन शादी, फीस में मिले 5100 अमेरिकी डॉलर

तेज हवाओं से जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान आम के पेड़ों को हुआ है। किसान बताते हैं कि आम के फल पकने से पहले ही गिर गए हैं, लोग प्रशासनिक मदद का इंतज़ार कर रहे हैं।

Tags: National newsrajasthan newsstormtonk newsweather forecastWeather Report
Previous Post

पंडित जी ने करवाई ऑनलाइन शादी, फीस में मिले 5100 अमेरिकी डॉलर

Next Post

पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी तीन साल की NOC

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
क्राइम

कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ की मौत

04/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Next Post
Rahul Gandhi

पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी तीन साल की NOC

यह भी पढ़ें

गोरक्षपीठ के सपने को आगे बढ़ा रही महाराणा प्रताप शिक्षण परिषद : सीएम योगी

13/10/2021
fire brokeout

जयपुरिया मॉल में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

13/04/2021
अरमान जैन की बढ़ी ​मुश्किल

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरमान जैन की बढ़ी ​मुश्किल, ईडी दफ़्तर पहुंचे

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version