Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नेताजी पर महिला ने की थप्पड़ों की बरसात, लगाएं ये गंभीर आरोप

Dr. Gajanan Pardhi was beaten up by a woman

Dr. Gajanan Pardhi was beaten up by a woman

महाराष्ट्र में एक नेताजी की पिटाई का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला कार में बैठे एक शख्स पर थप्पड़ों की बरसात करती नजर आ रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो महिला से मार खाता दिख रहे शख्स का नाम डॉ. गजानन पारधी (Dr. Gajanan Pardhi ) हैं, जो संभाजी ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे। घटना के बाद पारधी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने डॉ. गजानन पारधी (Dr. Gajanan Pardhi ) पर ब्लैकमेल करने, पैसे मांगने, फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ-साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। यह पिटाई का वीडियो अकोला के मुर्तिजापुर तालुका का बताया जा रहा है।

इस वीडियो में देख रहा है कि पारधी (Dr. Gajanan Pardhi ) एक कार में पीछे की सीट पर बैठें और गाड़ी का दरवाजा खुला है। वहीं, कार के बाहर खड़ी महिला उनकी पटाई कर रही हैं। इस दौरान अंदर से किसी ने नेताजी को पकड़ रखा है।

इस घटना के बाद अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। लेकिन, संभाजी ब्रिगेड पार्टी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पारधी को स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, दुर्व्यवहार और पार्टी संगठन की छवि धूमिल करने की कोशिश के आरोप हैं।

इस संबंध में पार्टी ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। फिलहाल, नेताजी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Exit mobile version