Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, BJP की ज्वानिंग कमेटी बने अध्यक्ष

Laxmikant Vajpayee

Laxmikant Vajpayee

यूपी विधानसभा चुनाव 2021 से पहले दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है।

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, दो घायल

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 से लेकर 2014 तक वो यूपी भाजपा भाजपा के अध्यक्ष रहे थे। भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं।

Exit mobile version