Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम धामी से लालकुआं विधायक ने की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की समस्याओं से किया अवगत

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami

Dr. Mohan Singh Bisht met CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से आज लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट (Mohan Bisht) ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक डॉ. बिष्ट ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विधायक की सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा संबंधित विभागों को उचित और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने की बात कही।

Exit mobile version