Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डॉ शैलेंद्र बने आरएसएस उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक

Dr. Shailendra

Dr. Shailendra

देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र (Dr. Shailendra) और सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की पानीपत जिले के समालखा (हरियाणा) में आयोजित बैठक में यह घोषणा हुई है। बैठक में कई पदाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। हालांकि डॉक्टर शैलेंद्र सिंह इससे पहले राजधानी देहरादून के प्रचारक के रूप में पदस्थ रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में डॉक्टर शैलेंद्र सिंह का बड़ा नाम है। इसके साथ ही पौड़ी के रहने वाले चंद्रशेखर को सह प्रचारक नियुक्त किया गया।

डॉ शैलेन्द्र सिविल इंजीनियरिंग में बेटीक, एमटेक साथ रुड़की आईआईटी से पीएचडी है। डॉ शैलेन्द्र 27 वर्षों से स्वयंसेवक और 22 वर्षों से प्रचारक, रुड़की हरिद्वार से प्रचारक निकले। दस वर्षो तक देहरादून विभाग में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए देहरादून के सहविभाग प्रचारक , 2010-12 तक सरकार्यवाह के निजी सहायक के नाते नागपुर केंद्र , तत्पश्चात 4 वर्ष दिल्ली के उत्तरी विभाग में विभाग प्रचारक रहे।

मार्च 2016 से अपने राजस्थान में जयपुर के सहप्रान्त प्रचारक रहे और 2018 से जयपुर प्रान्त प्रचारक का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। अब उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक का दायित्व मिला। केन्द्र देहरादून होगा।

सिर्फ 90 मिनट में गर्भ के अंदर ही भ्रूण की हार्ट सर्जरी कर बचाई जान

चद्रशेखर देहरादून महानगर,उधमसिंह नगर के जिला प्रचारक के साथ उत्तराखंड में दो विभाग के विभाग प्रचारक का काम देख चुके हैं। अब वे सह प्रांत प्रचारक के नाते काम देखेंगे। उनका केंद्र हल्द्वानी होगा। पिछले कई महीनों से यह दोनों पद खाली था।

Exit mobile version