• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ के कहर से ड्रैगन हुआ परेशान, बांध को विस्फोटकों से उड़ाया

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
बाढ़ के कहर से ड्रैगन परेशान

बाढ़ के कहर से ड्रैगन परेशान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। चीन के कुछ इलाके इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में चीन ने अन्हुई प्रांत में बाढ़ का पानी छोड़ने के लिए एक नदी पर स्थित बांध को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि चीन में बाढ़ के चलते अभी तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो हो चुकी है और 3.8 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। चीन के 27 प्रांतों में लोगों को इस आपदा का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें जिग्यांशी, हुबेई, हुन्नान और अन्हुई बुरी तरह प्रभावित हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया है कि चीन ने रविवार को अन्हुई प्रांत में कूहे नदी पर स्थित बांध को विस्फोटकों से ध्वस्त कर दिया। यह नदी यांग्त्जी नदी की सहायक है। इस बांध को नदी घाटी में बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ध्वस्त किया गया है। बता दें कि इस साल हुई मूसलाधार बारिश के चलते चीन की  यांग्त्जी समेत कई नदियों का जलस्तर सामान्य से कहीं अधिक हो गया है।

विकास दुबे के यहां 3 एसी, कूलर, फ्रिज, सबमर्सिबल लगे थे, लेकिन बिजली बिल मात्र 400 रुपए

इससे पहले यांग्त्जी नदी पर स्थित दि थ्री गोरजेस डैम के तीन फ्लडगेट खोले गए थे। दुनिया के सबसे बड़े इस बांध पर पानी का स्तर बाढ़ के स्तर से 15 मीटर ऊपर पहुंच गया था। रविवार को चीन की राष्ट्रीय वेधशाला (ऑब्जरवेटरी) ने बारिश को लेकर फिर से यलो अलर्ट जारी कर दिया, क्योंकि आने वाले दिनों में भी देश में अत्यधिक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि रविवार की सुबह से सोमवार की सुबह तक तिब्बत, युन्नान, गुईझोउ और गुआंगशी समेत अन्य इलाकों में भारी बारिश और तूफान आने का पूर्वानुमान है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि जिलिन, लिआओनिंग और अन्हुई के कुछ इलाकों में रोजाना 150 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश का सामना करेंगे। इनमें से कुछ इलाकों में तूफान और तेज हवाओं के साथ प्रतिघंटे 70 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही केंद्र ने देश के दक्षिणी इलाकों जैसे शिनजियांग, अंदरूनी मंगोलिया और सिचुआन में बढ़ते तापमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया। केंद्र ने कहा है कि झेजियांग, फुजियान, जियांग्शी, गुआंगडोंग, गुआंगशी, हैनान और शिनजियांग में रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है। केंद्र ने इन क्षेत्रों का औसत तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Tags: anhui provincechina blasts a damChina floodchuhe riverWorld Hindi NewsWorld News in Hindiचीन में बाढ़बाढ़ के कहर से ड्रैगन परेशान
Previous Post

विकास दुबे के यहां 3 एसी, कूलर, फ्रिज, सबमर्सिबल लगे थे, लेकिन बिजली बिल मात्र 400 रुपए

Next Post

देश में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू, गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर का दावा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

26/02/2026
Umashankar Singh
Main Slider

बसपा विधायक के घर से 10 करोड़ कैश बरामद, अवैध खनन से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद

26/02/2026
CJI Surya Kant
Main Slider

बुक कैसी छपी… NCERT बुक के विवादित चैप्टर पर CJI सूर्यकांत सख्त्त

26/02/2026
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda got married in Udaipur
Main Slider

एक दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, कोडवा परंपरा से फिर होगा विवाह

26/02/2026
Masala Mathri
Main Slider

होली में मेहमानों को सर्व करें मसाला मठरी, देखें चटपटी रेसिपी

26/02/2026
Next Post
कोरोना सामुदायिक संक्रमण

देश में कोरोना का सामुदायिक संक्रमण शुरू, गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर का दावा

यह भी पढ़ें

SBI

SBI का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, खाताधारकों को होगा फायदा

22/10/2022
Mukhtar Ansari

मिट्टी में मिली माफिया मुख्तार की ‘सल्तनत’

16/12/2023
love jihad

धर्म छिपाकर हिन्दू महिला से रचाई शादी, जेवर और नगदी भी हड़पी

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version