• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन की चाल हुई फेल, अब नेपाली सेना करेगी इंडियन आर्मी जनरल को ‘सैल्‍यूट’

Desk by Desk
15/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
ड्रैगन की चाल हुई फेल Dragon's trick failed

ड्रैगन की चाल हुई फेल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे अगले महीने नेपाल का दौरा करेंगे। जहां पर उन्हें नेपाल सेना के मानद अध्यक्ष के पद से सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक जनरल नरवणे नवंबर के पहले सप्ताह में तीन दिवसीय दौरे परनेपाल जाएंगे।इस दौरान वे नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, रक्षामंत्री और वहां के आर्मी चीफ से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें वहां पर नेपाल सेना का मानद अध्यक्ष का दर्जा दर्जा दिया जाएगा।

“अनफेयर एंड लवली”: इलियाना डीक्रूज और रणदीप हुड्डा ने बलविंदर सिंह जंजुआ के निर्देशन में किया काम

बता दें कि भारत और नेपाल में बरसों पुरानी एक संधि है, जिसके तहत दोनों देश एक-दूसरे के आर्मी चीफ को अपने देश में आमंत्रित करते हैं और फिर समारोह के बीच उसे अपनी सेना के मानद अध्यक्ष का दर्जा देते हैं।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी प्रदान करेंगी जनरल की रैंक

नेपाल सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक नेपाल सरकार ने 3 फरवरी 2020 को ही जनरल नरवणे की विजिट को मंजूरी दे दी थी, लेकन उसी दौरान कोरोना की वजह से दोनों देशों में लॉकडाउन हो गया। जिसके चलते जनरल नरवणे का दौरा स्थगित हो गया था। विजिट के दौरान राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी जनरल नरवणे को नेपाल आर्मी के जनरल का रैंक प्रदान करेंगी।

बता दें कि भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है। जब दोनों देशों में सीमा को लेकर गंभीर विवाद बना हुआ है। चीन के इशारे पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत के लिपुलेख, लिम्प्युधारा और कालापानी इलाके को अपने नक्शे में शामिल कर चुके हैं। इसके लिए वे नेपाल की संसद का विशेष अधिवेशन बुलाकर संविधान में संशोधन भी करवा चुके हैं।

भारत ने नेपाल सरकार के दावों को नहीं माना

हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल सरकार के इस ऐक्शन पर निराशा जताते हुए कहा था कि यह कार्रवाई ऐतिहासिक तथ्यों और सबूतों पर आधारित नहीं है। दोनों देशों में सभी द्विपक्षीय विवाद आपसी बातचीत से हल करने की संधि है। नेपाल की यह कार्रवाई उस संधि का उल्लंघन करती है। भारत सीमा विस्तार के नेपाल के इन दावों को स्वीकार नहीं कर सकता।

Tags: General Narwanehonorary army chiefIndo-NepalNepalnepal invite indian army chiefजनरल मनोज मुकुंद नरवणे
Previous Post

बिहार चुनाव: कांग्रेस ने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और शरद यादव की बेटी समेत 24 उम्मीदवारों को दिया सिंबल

Next Post

सोने के भावों में आई भारी गिरावट, फटाफट जाने आज का दाम

Desk

Desk

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Garlic Chutney
खाना-खजाना

इस ट्रिक से बनाएं चटपटी चटनी, एक महीने तक नहीं होगी खराब

01/02/2026
धर्म

महिलाएं इन दिनों भूलकर भी न धोए बाल, हो सकता है अशुभ

01/02/2026
Magh Purnima
Main Slider

माघ पूर्णिमा पर न करें ये गलतियां, पूजा का नहीं मिलेगा पुण्य

01/02/2026
Next Post

सोने के भावों में आई भारी गिरावट, फटाफट जाने आज का दाम

यह भी पढ़ें

Face Pack

करवाचौथ से पहले फेस पर लगाएं कद्दू, रिजल्ट देखकर चौंक जाएंगी आप

15/10/2024
Murder

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पिता ने की थी नाबालिग बेटी की हत्या

11/06/2022

मुख्यमंत्री पुष्कर ने ट्यूलिप बल्ब की 7 प्रजातियों का किया रोपण

17/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version