Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने BBAU दीक्षांत समारोह में मेधावियों को इया सम्मानित

President Draupadi Murmu distributed medals to the meritorious

President Draupadi Murmu distributed medals to the meritorious

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता मेधावियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) , मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति आचार्य संजय सिंह और कुलाधिपति एस बरतुलिया मंच पर मौजूद हैं।

इस मौके पर कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आगमन के लिए धन्यवाद। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि हमारे विश्विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत सीटों पर एससी एसटी के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। एनाईआरएफ रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। विश्विद्यालय में मियावाकी फारेस्ट और सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाते हैं।

पीएम मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सावित्री बाई फुले हॉस्टल के लिए 12 करोड़ रुपये दिए हैं। अभी कई और छात्रावास बनने हैं। विश्वविद्यालय में एससी एसटी स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।

Exit mobile version