• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्तव्य पथ पर बना इतिहास, पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी

Writer D by Writer D
26/01/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Draupadi Murmu

Republic Day: President Draupadi Murmu took the salute of the parade

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत आज 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर इस बार कर्तव्य पथ देश ने इतिहास बनते देखा। पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी कर्तव्य पथ पर पहुंचीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद परेड की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली।

राष्ट्रपति बनने वालीं दूसरी महिला Draupadi Murmu

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। 25 जुलाई को उनकी उम्र 64 साल 1 महीना और 8 दिन होगी। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था। जब वह राष्ट्रपति बने तो उनकी उम्र 64 साल दो महीने और 6 दिन थी।

मुर्मू राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। द्रौपदी मुर्मू ने 1994 से 1997 के बीच रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटेग्रेटेल एजुकेशन एंड रिसर्च में एक शिक्षिका के रूप में काम किया। 1997 में उन्होंने अधिसूचित क्षेत्र परिषद में एक निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। एक शिक्षिका के रूप में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में अलग-अलग विषयों को पढ़ाया।

द्रौपदी मुर्मू का जन्म मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह आदिवासी संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह कुसुमी तहसील के छोटे से गांव उपरबेड़ा में स्थित एक छोटे से स्कूल से पढ़ी हैं। भुवनेश्वर के रामादेवी महिला महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। द्रौपदी मुर्मू का विवाह श्याम चरण मुर्मू से हुआ था। दंपति के दो बेटे और एक बेटी हुई, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने पति और अपने दोनों बेटों को खो दिया। द्रौपदी मुर्म के पति और 2 बेटों का निधन हो जाने के बाद उन्होंने अपने घर को एक बोर्डिंग स्कूल में बदल दिया। जहां आज भी स्कूल संचालित किया जाता है।

टीचर के बाद सरकारी विभाग में क्लर्क बन गईं

मुर्मू ने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में एक कनिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद पर भी नौकरी की। मुर्मू ने नौकरी से मिलने वाले वेतन से घर खर्च चलाया और बेटी इति मुर्मू को पढ़ाया-लिखाया। बेटी ने भी कॉलेज की पढ़ाई के बाद एक बैंक में नौकरी हासिल कर ली।

1997 में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की

द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आगाज किया था। उन्होंने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। साथ ही वह भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं।

Republic Day पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल, हाथ से पेपर काटकर बनाया गया परेड का दृश्य

ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में द्रौपदी मुर्मू को 2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया। मुर्मू ने 2014 का विधानसभा चुनाव रायरंगपुर से लड़ा था, लेकिन वह बीजद उम्मीदवार से हार गई थी।

Tags: 74th republic dayDraupadi MurmuNational newsrepublic dayrepublic day 2023
Previous Post

Republic Day पर गूगल ने बनाया शानदार डूडल, हाथ से पेपर काटकर बनाया गया परेड का दृश्य

Next Post

गन्ने से लड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है शिमला मिर्च, जानें क्या है फायदे

27/01/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

होमस्टेज़ ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ शासन और जशपुर जिला प्रशासन के बीच एमओयू

26/01/2026
Governor-CM Dhami
राजनीति

गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में शौर्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य प्रदर्शन

26/01/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

जशपुर के बच्चे अब पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास रूम में

26/01/2026
Anand Bardhan
राजनीति

गणतंत्र दिवस केवल पर्व नहीं, संविधान और कर्तव्य का संकल्प: मुख्य सचिव

26/01/2026
Next Post
Road Accident

गन्ने से लड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Kinnar Akhara

किन्नर अखाड़े ने समाज कल्याण की कामना कर किया अमृत स्नान

14/01/2025
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई किसान की मौत

05/07/2021
बिहार चुनाव Bihar election

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 19 फीसदी मतदान

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version