Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति, 5.77 लाख वोटो से जीतीं चुनाव

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

नई दिल्ली। NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15 वीं राष्ट्रपति (President) होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।

मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में ही मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले।

सीएम योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के दिए निर्देश

वहीं यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है।

Exit mobile version