Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शव के समान होते हैं सूखे फूल, कभी नहीं रखें घर पर

Dried Flowers

Dried Flowers

वास्तु शास्त्र में घर से सूखे फूलों (Dried Flowers) को हटाने के बारे में और आज भी हम उसी कड़ी में आगे बात करेंगे। घर में रखे सूखे फूल (Dried Flowers)  किसी शव की तरह होते हैं। जैसे घर में शव नहीं रखा जाता है, वैसे ही सूखे फूल (Dried Flowers) भी घर में नहीं रखने चाहिए।

सुप्रसिद्ध तंत्र ग्रंथ ‘मंत्र महार्णव’में कहा गया है कि भगवान को चढ़ाए हुए सभी पुष्प तत्काल निर्मालय हो जाते हैं। उसी में आगे बताया गया है कि निर्मालयों को तत्काल हटा देना चाहिए, वरन् उसके भोग के लिये- चण्डाली, चण्डांशु और विश्वकसेन जैसी निगेटिव शक्तियों के आने की बात कही गयी है।

आजकल सुखाए हुए पोट पोरी के फूलों (Dried Flowers) को रखने का फैशन है, लेकिन आपको बता दूं कि आप नकली फूल लगा लें वो बेहतर है, परन्तु पोट पोरी के फूल विष के समान हैं। अतः सदा ताजे फूलों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Exit mobile version