Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुबह के नाश्ते में करें आम से बनी इन ड्रिंक्स का सेवन

ड्रिंक्स का सेवन

ड्रिंक्स का सेवन

लाइफस्टाइल डेस्क। आमतौर पर आम सभी को पसंद होता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम काफी स्वादिष्ट फल होता है। भारत के अलग- अलग हिस्सों में अलग- अलग प्रकार के आम पाए जाते हैं। आम को सादा भी खाया जाता है और जूस बनाकर भी इसका सेवन किया जाता है। भारत में अल्फांसो, बादामी, लंगड़ा, तोतापरी, माल्दा, दशहरी, सिंदूरी, गुलाबखस, आदि कई तरह के आम पाए जाते हैं। आज हम आपको आम से बनने वाली ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं…

स्वाद के साथ ही सेहत भी

आम से बनी इन ड्रिंक्स का सेवन सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है। ये ड्रिंक्स सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। आप इन ड्रिंक्स को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

मैंगो और कीवी मॅाकटेल

आप सुबह के नाश्ते में मैंगो और कीवी मॅाकटेल का सेवन कर सकते हैं। ये ड्रिंक स्वाद में काफी बेहतरीन होती है। मैंगो और कीवी मॅाकटेल बनाने के लिए आपको मैंगो कॉन्सेंट्रेट, 1 कप पानी, ग्रेनाडाइन, कीवी जूस, आइसक्यूब्स, कटे हुए आम के स्लाइस की आवश्यकता होगी।

आम और तुलसी से बनी ड्रिंक

आप आम और तुलसी से बनी ड्रिंक को सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। तुलसी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आम और तुलसी से बनी ड्रिंक काफी स्वादिष्ट होती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको आम, नारियल पानी, नारियल की क्रीम, बर्फ, तुलसी की पत्तियां और शक्कर की आवश्यकता होगी।

आम झोल

ये ड्रिंक काफी स्वादिष्ट होती है। इस ड्रिंक को बनाने में पुदीने का इस्तेमाल भी किया जाता है। पुदीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आपको इस ड्रिंक को बनाने के लिए कच्चे आम, पुदीने की पत्तियां, सेंधा नमक, शक्कर, सादा नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, 4 कप ठंडा पानी, बर्फ और नींबू के स्लाइस की आवश्यकता होगी।

Exit mobile version