• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, हुई नौ लोगों की मौत

Desk by Desk
31/07/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा!

सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा!

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हैदराबाद में शराब न मिलने की वजह से नौ लोगों के हैंड सैनिटाइज़र पीने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। करिचेदु शहर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

पुलिस ने कहा कि पिछले दो दिनों में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एल्कोहल हैंड सैनिटाइज़र पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। यह घटना कुरिचेदु शहर में हुई थी। जहां बुधवार देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोगों ने गुरुवार देर रात दारसी सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया और छह अन्य लोगों ने शुक्रवार सुबह को दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन लोग भीख मांगने का काम करते थे और बाकी झुग्गीवासी थे। पिछले दो दिनों में 20 लोगों के सैनिटाइज़र पीने का मामला सामने आया है।

मृतकों की पहचान अनुगोंडा श्रीनू (25), भोगेम तिरुपतैया (35), गुंटाका रामी रेड्डी (60), कदम रामानैया (28), राजा रेड्डी (65), रामानैया (65), बाबू (40), चार्ल्स (45) और ऑगस्टीन (45) के रूप में की गई है।

प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि शराब न मिलने की वजह से पीड़ितो ने एल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइज़र का सेवन किया। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन लगाया दिया गया है। इसकी शुरुआत स्थानीय देवी दुर्गा मंदिर में एक भिखारी से हुई, जिसने पेट में गंभीर जलन की शिकायत थी। बुधवार रात अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

पांच साल से छोटे बच्चों में 10 से 100 गुना अधिक कोरोना वायरस : स्टडी रिपोर्ट

गुरुवार की सुबह पेट दर्द के कारण दो अन्य की भी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डारसी शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन देर रात दोनों ने दम तोड़ दिया। इसी तरह की शिकायत के साथ छह अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।

सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि सभी स्थानीय दुकानों से सैनिटाइज़र जब्त कर लिए गए हैं और टेस्ट के लिए भिजवा दिए गए हैं। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या पीड़ितों ने सिर्फ सैनिटाइज़र का सेवन किया या इसे नकली शराब के साथ मिलाकर पिया।

कुरिचेदु और आसपास के क्षेत्र में कोविड 19 के मामले बढ़ने के कारण वहां पिछले 10 दिनों से लॉकडाउन है और शराब की दुकाने भी बंद हैं। पीड़ितों के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वे सैनिटाइज़र का सेवन करने के बाद बेहोश होकर गिरने लगे थे।

हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया कि पीड़ितों ने सैनिटाइज़र का सेवन कितनी मात्रा में किया था। लंबे समय के बाद 4 मई को राज्य ने शराब की दुकानों को खोला था जिनके बाहर लंबी लाइनें देखी गई थीं। हालांकि राज्य सरकार ने शराब की दुकानों को कम करके उनके दामों में बढ़ोत्तरी की जिससे शराब पीने वालें लोगों के उत्साह में कुछ कमी आए।

Tags: coronacorona virusCOVID-19hand sanitizerhindi newslockdownnews in hindiprohibitionकोरोनाकोरोना वायरसकोविड 19लॉकडाउनशराबबंदीहैंड सैनिटाइजर
Previous Post

पांच साल से छोटे बच्चों में 10 से 100 गुना अधिक कोरोना वायरस : स्टडी रिपोर्ट

Next Post

राजीव गांधी सरकार ने 1985 में शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय किया

Desk

Desk

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
राजीव गांधी

राजीव गांधी सरकार ने 1985 में शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय किया

यह भी पढ़ें

अयोध्या में भव्य राम मंदिर grand Ram temple in Ayodhya

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में किसी भी सरकार का एक पैसा भी नहीं लगेगा

20/12/2020
Budget 2021

Budget 2021: वित्त मंत्री ने किया कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

01/02/2021
Pimples

फेस पर पिंपल्‍स ने कर दिया है अटैक, तो छुटकारे के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

12/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version