Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गर्मियों में गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए होता है फायदे मंद

Drinking lukewarm water in summer is beneficial for health

Drinking lukewarm water in summer is beneficial for health

आमतौर पर सर्दियों में सुबह उठने से पहले एक गिलास गर्म या गुनगुना पानी पीने की आदत होती है। लेकिन शायद ही कोई गर्मी में गर्म पानी पीना पसंद करता हो। लेकिन, अगर आप गर्मी में सुबह के समय नियमित तौर पर गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही   कोरोना और कई बीमारियों से दूर रहने में मदद करेगा। डॉक्टर्स भी कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए गुनगुना पानी पीने की सलाह देते हैं। गर्म पानी से संक्रमण का खतरा बहुत कम रहता है। आईए जानते हैं कि गर्मियों में गर्म पानी पीना सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है?

प्रतिदिन गर्मियों में खाली पेट पिएं ‘प्याज का पानी’, जाने फायदे

गर्म पानी पीने से कोरोना वायरस से है बचाव 

कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की तरफ से जारी एडवाइजरी में लोगों को गर्म पानी पीने की सलाह दी गई है। ऐसे में इस महामारी से बचने के लिए हमें सुबह के समय गर्मी के दिनों में भी गर्म पानी पीना चाहिए।

हाईकोर्ट ने खारिज की पूर्व सांसद धनंजय की याचिका, सरेंडर करने का आदेश

वजन कम करने में मददगार 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में भी आपको रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। गर्म पानी बॉडी के तापमान को ठीक रखता है और आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। आप चाहें तो रोजाना एक गिलास गुनगुने या गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है।

बॉडी को डिटॉक्स करे

गुनगुना पानी पीने से शरीर के सभी विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटस्‍टाइन में मौजूद भोजन को जल्‍दी ब्रेकडाउन कर पाचनतंत्र को दुरुस्‍त भी करता है। अगर आप रोजाना नींबू रस युक्त गुनगुना गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसे पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है। सुबह रोज गर्म पानी पीना चाहिए।

इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का लखनऊ में निधन

कब्ज से मिलेगी निजात

गर्मियों में गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सेवन करने आंतों में मौजूद भोजन का ब्रेकडाउन होता है और वह आसानी से मल के रूप में बाहर निकल जाता है।

 

Exit mobile version