• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाज के दुश्मन हैं ड्रग माफिया, पूरे नेटवर्क का हो खात्मा: योगी

Writer D by Writer D
16/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi meeting

cm yogi meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मादक पदार्थो (Drugs) की तस्करी को राष्ट्रव्यापी समस्या करार देते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को कहा कि समाज के दुश्मन ड्रग माफियाओं के नेटवर्क के खात्मे के लिये अभियान तेज किया जायेगा।

एनकॉर्ड राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये श्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या किसी एक राज्य की समस्या नहीं है, बल्कि एक व्यापक समस्या है और इससे निपटने के प्रयास भी एकीकृत होने चाहिए। प्रवर्तन से जुड़े सभी बल एकजुट होकर इस दिशा में कार्यवाही करें। हमें ड्रग्स के सोर्स की पड़ताल, उसके नेटवर्क की समाप्ति, दोषियों की गिरफ्तारी और नशा करने वालों के पुनर्वास के बहुआयामी प्रयास करने होंगे।

उन्होने (CM Yogi)  कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध निर्माण, खरीद-फ़रोख़्त और ड्रग ट्रैफिकिंग के विरुद्ध अभियान को और तेज करने की आवश्यकता है। पुख्ता इंटेलिजेंस इकट्ठा करें, बेहतर कार्ययोजना तैयार करें और फिर पूरी तैयारी के साथ बड़ी कार्रवाई करें। जो भी व्यक्ति ऐसे असामाजिक कार्य में संलिप्त पाए जाएं, उनके खिलाफ कुर्की सहित कठोरतम कार्रवाई की जाए। ड्रग माफिया के पूरे नेटवर्क के खात्मा किया जाना आवश्यक है।

श्री योगी (CM Yogi)  ने कहा कि संवेदनशील जिलों में सतर्कता और इंटेलिजेंस को और बेहतर करना होगा। अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाए। गृह विभाग के साथ-साथ नगर विकास व ग्राम्य विकास विभाग को भी इस अभियान में सहयोग करना होगा। बेहतर समन्वय के साथ ड्रग माफिया के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गोरखपुर में नया ज़ोन मुख्यालय बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यालय के भवन के लिए आवश्यक भूमि आदि संसाधनों की उपलब्धता प्रदेश सरकार द्वारा कराई जाए। एनसीबी का यह प्रयास प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार की समाप्ति में हमारा बड़ा सहयोगी होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि ड्रग ट्रैफिकिंग के अवैध कारोबार में संलिप्त लोग समाज के दुश्मन हैं। यह मानवता के अपराधी हैं। ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। एनडीपीएस के मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जानी जरूरी है, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा मिले। एनडीपीएस अधिनियम के तहत सर्वाधिक लंबित मुक़दमों वाले जिलों में विशेष न्यायालय का गठन किया जाना चाहिए। इस संबंध में शासन स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जाए।

यूपी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में ली अंतिम सांस

उन्होने कहा कि प्रदेश में ड्रग ट्रैफिकिंग (Drug Traffiking) के विरुद्ध सुनियोजित और प्रभावी कार्यवाही के लिए विगत वर्ष महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार द्वारा अगस्त 2022 में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ (Anti Narcotics Task Force) का गठन किया गया है। एएनटीएफ के पास सर्च, जब्ती, गिरफ्तारी, कुर्की, अभिरक्षा, विवेचना जैसे सभी जरूरी अधिकार हैं। यह हर्ष का विषय है कि एएनटीएफ प्रमुखों के राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को आदर्श मानकर इसे अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय माना गया। एएनटीएफ की आवश्यकता के अनुरूप सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

श्री योगी ने कहा कि एएनटीएफ में अवस्थापना सुविधाओं को विस्तार देते हुए वर्तमान में गोरखपुर, मेरठ और बाराबंकी में एएनटीएफ थाने स्थापित किए गए हैं। जबकि 05 ऑपरेशनल यूनिट क्रियाशील हैं। अब अगले चरण में झांसी, सहारनपुर और गाजीपुर में भी थाने क्रियाशील किए जाएं।

स्वच्छता के लिए हर वार्ड में बनेंगे ‘RRR’ सेंटर, लखनऊ में खुलेगा गुठली बैंक

मादक पदार्थों के अवैध क्रय, विक्रय, उपयोग आदि पर प्रभावी लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। वर्ष 2020 में 11400 से अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी हुई, जबकि वर्ष 2021 और 2022 में क्रमशः 11749 और 11595 लोगों की गिरफ्तारी हुई। अकेले एएनटीएफ द्वारा 26 मामलों में 64 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि 27 करोड़ 43 लाख के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

Tags: cm yogicm yogi meetingLucknow Newsड्रग ट्रैफिकिंगनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
Previous Post

यूपी के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी का निधन, गोरखपुर में ली अंतिम सांस

Next Post

केरल में इस बार देर से दस्तक देगा मानसून, जानें कब करेगा एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
CM Yogi gave a gift of Rs 130 crore to Madhuban.
Main Slider

आपके एक वोट से बनता है दिव्य धाम और साफ होते हैं माफिया: सीएम योगी

29/05/2026
Main Slider

मां शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में अचानक आई बाढ़, ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेनरेटर सहित दर्जनों वाहन बहे

29/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमीरपुर हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान

29/05/2026
Under-Construction Bridge Collapses
Main Slider

बेतवा नदी पर मौत का तांडव: निर्माणाधीन पुल अचानक जमींदोज, 6 मजदूरों ने गंवाई जान

29/05/2026
Next Post
Monsoon

केरल में इस बार देर से दस्तक देगा मानसून, जानें कब करेगा एंट्री

यह भी पढ़ें

karwa chauth 2020

वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा ने शादी से पहले एक्टर के लिए रखा करवा चौथ का व्रत?

05/11/2020
Bering Air flight disappears over Alaska

अलास्का के ऊपर से अचानक लापता हुआ विमान, सर्च ऑपरेशन जारी

07/02/2025
SBI debit card

अगर आपका भी SBI कार्ड चोरी या खो गया है, तो ऐसे करें ब्लॉक

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version