• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1.16  करोड़ रुपये की स्मैक के साथ मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बहराइच
0
Hashish
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच जिले में स्थित भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। टीम ने 116 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत करोड़ों में आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रुपईडीहा बॉर्डर खुली सीमा है। सीमा की सुरक्षा के लिए एसएसबी व पुलिस के जवान मुस्तैद हैं। सीमा की सुरक्षा के लिए रुपईडीहा थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक  रूदल बहादुर सिंह व  एसएसबी के एएसआई  संदेश कुमार दल बल के साथ शनिवार को गश्त कर रहे थे।

इस दौरान भारत- नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के पास एक युवक दिखाई पड़ा। टीम ने रोका तो वह भागने लगा। भाग रहे युवक को टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने तलाशी के दौरान तस्कर के पास से 116 ग्राम स्मैक बरामद किया। आरोपी की पहचान हसमत अली उर्फ मास्टर पुत्र सुभान अली निवासी चकिया रोड कस्बा रुपईडीहा के रूप में हुई है। तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एएसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 16 लाख रुपये आंकी गई  है।

Tags: crime newssmuggler arrestedup news
Previous Post

दुल्हन के जेवर छीन कर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, सात घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
medicine
Main Slider

इन जगहों पर न रखें दवाइयां, परिवार का पीछा नहीं छोड़ेगी बीमारियां

04/03/2026
फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Next Post
Road Accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, सात घायल

यह भी पढ़ें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शुरू किया ओरिएंटेशन कोर्स

02/10/2020
Flipkart Black Friday Sale की घोषणा, स्मार्टफोन-लैपटॉप पर मिलेगा धमाकेदार डिस्काउंट

Flipkart की बड़ी सेल, गैजेट्स पर धमाकेदार डील्स

22/11/2025
Shot

सरेराह युवक की गोली मारकर हत्या

16/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version