ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर से मिला कुबेर का खजाना, देखकर अफसर भी रह गए दंग

पटना। बिहार (Bihar) की राजधानी पटना में ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के आवास पर रेड (Raid) मारी गई है। निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में ड्रग्स इंस्पेक्टर के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की है।

इस दौरान उनके ठिकानों से बड़ी संख्या में नकदी, कई जमीनों के कागजात, सोना-चांदी और चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं। यह जानकारी निगरानी विभाग के डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौर की तरफ से दी गई है।

सामने आए वीडियो में अधिकारी रुपये के ढेर के सामने बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बड़ी संख्या में नोट बिछे हुए हैं। वहीं सोना-चांदी भी अधिकारियों के सामने देखा जा सकता है।

Prayagraj Violence: AIMIM के नेता के घर चलेगा बाबा का बुलडोजर, प्रशासन ने लगाया नोटिस

ड्रग्स इंस्पेक्टर के घर मिली रकम इतनी ज्यादा थी कि उसको गिनने के लिए अधिकारियों को मशीन मंगवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि ड्रग्स इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना सिटी के खान मिर्जा मोहल्ला में घर और पर्सनल ऑफिस में निगरानी विभाग ने छापेमारी की है। इसके साथ ही उनके ऑफिस और निजी फार्मेसी कॉलेज पर भी रेड मारी गई है।

Exit mobile version