शराबी पति ने अपनी पत्नी के साथ बर्बरता दिखाते हुए उसकी नाक तक काट दी। महिला को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। ये घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
दरअसल, शराबी पति की मारपीट से परेशान महिला ने पति का घर छोड़कर कोर्ट में केस किया था और गुजारा भत्ते की मांग की थी। इससे पति नाराज हो गया। उसने पहले तो पत्नी को पीटा फिर उसकी नाक काट दी। यह घटना एमपी के रतलाम जिले में आलोट कस्बे की है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
घायल पत्नी को इलाज के लिए आलोट के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग होकर उसे छोड़ दिया था।
दरअसल, आलोट की रहने वाली टीना माली की शादी उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश माली के साथ 2008 में हुई थी। टीना के मुताबिक, दिनेश कुछ भी काम नहीं करता था। शादी के कुछ समय बाद दिनेश शराब पीकर उससे मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ वापस मायके आकर रहने लगी। यहां पर वह रसोई बनाने का काम करके गुजारा कर रही है।
मुंबई की भायखला जेल में कोरोना विस्फोट, 39 लोग मिले संक्रमित
2019 में टीना ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण पोषण के लिए केस दायर कर दिया। यह बात दिनेश को नागवार गुजरी। वह केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।
रविवार दोपहर अंजुमन कॉलोनी स्थित टीना के घर आरोपी पति दिनेश पहुंचा। उसने टीना और दो बेटियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने दांतों से पत्नी की नाक काट दी, इसके बाद फरार हो गया। पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को आलोट के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामले में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आलोट के थाना प्रभारी नीरज सारवान ने बताया कि टीना नाम की महिला ने केस दर्ज कराया है जिनके पति का नाम दिनेश है और वह अंजुमन कॉलोनी में रहती हैं। इन दोनों का कोर्ट में पूर्व में विवाद चल रहा है। इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच में विवाद हुआ था। पति ने इस इस विवाद में पत्नी को ही दांत से काट लिया। उसी की रिपोर्ट पर हमारे यहां अपराध कायम किया गया है और आरोपी को राउंडअप भी कर लिया गया है।