• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नशे में धुत दबंगों ने मचाया उत्पात, पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात 11 बजे शराब के नशे में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। हंगामे की सूचना पर गई पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। मौजूद लोगों ने इसका एक वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद देखकर पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई और किसी तरह से इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पाते ही चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर सीओ, इंस्पेक्टर व भारी पुलिस फोर्स पहुंची और दबंगों की धरपकड़ शुरू करा दी।

जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के कुछ दबंग शराब की दुकान पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन लोगों में आपस में बहस हो गई फिर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पास में गश्त कर रही पुलिस बीच-बचाव करने पहुंच गई। पुलिस वालों ने उधम मचा रहे लोगों को मना किया तो वे उग्र होकर पुलिस को लाठी और डंडे पीटने लगे।

27 को होगी DDMA की बैठक, छठ पूजा की अनुमति पर होगा पुनर्विचार

पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई। दबंगों की तलाश में पुलिस कुशीनगर के सुकरौली क्षेत्र में दबिश दी। बताया जा रहा है कि यहां पर आए दिन ऐसा हंगामा होता रहता है। शुक्रवार को संयोग था कि पुलिस पहुंच गई और वह खुद शिकार हो गई। सोशल मीडिया पर तेजी से पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि हेलमेट लगाए पुलिस वाला बीच- बचाव कर रहा है। उसे उत्पाती पीट रहे हैं। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: crime news in hindiCrime news todayDrunken gangstersgorakhpurgorakhpur crime newsGorakhpur Hindi Samachargorakhpur newsGorakhpur News in Hindigorakhpur news todaygorakhpur policegorakhpur police attacklatest crime newsLatest Gorakhpur News in Hindimiscreants attack to policePolice attack
Previous Post

27 को होगी DDMA की बैठक, छठ पूजा की अनुमति पर होगा पुनर्विचार

Next Post

आज है मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बाते

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Next Post

आज है मलाइका अरोड़ा का जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी कुछ खास बाते

यह भी पढ़ें

CM Yogi

ईज ऑफ लिविंग पर हो विकास प्राधिकरणों का फोकस: योगी

04/03/2024
ajay kumar lallu

अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले में भाजपा-आरएसएस संलिप्त : लल्लू

17/06/2021
murder

पैसों के लेन-देन भाई को उतारा मौत के घाट, हत्यारोपी भाई फरार

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version