Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शराबी ने अपने चार बच्चों को खिलाया जहर, हालत गंभीर

Poisonous

poisonous

उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार क्षेत्र में आज एक शराबी ने कथित रुप से अपने चार बच्चों को जहर खिला दिया , सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया बताया कि चुनार इलाके में कांशीराम आवास निवासी 30 वर्षीय राजेश ने आज अपराह्न करीब तीन बजे शराब के नशे में अपने चार बच्चों जिनकी उम्र पांच से नौ साल के बीच है को दाल-चावल में जहर मिलाकर खिला दिया।

घटना के समय उसकी पत्नी मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गयी थी। उन्होंने बताया कि जब चारों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी तो पडोसियों को घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि वे ही लोग उन बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। गम्भीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। बीमार बच्चों में दो बेटी और दो बेटे हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पड़ोसी भी कुछ बताने से बच रहे हैं। वही पत्नी की चरित्र के शक को लेकर चर्चा है।

Exit mobile version