• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बतख ने मेटिंग के दौरान दी इंसानों की तरह गाली, बोली- ‘यू ब्लडी फूल’

Writer D by Writer D
13/09/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
musk duck

musk duck

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आपने कई बार तोते को गाना गाते या इंसानों की तरह बात करते हुए सुना होगा। लेकिन क्या आपने लाभी किसी बतख को इन्सानों की तरह बोलते सुना है। तो आइए आज हम आपको मिलाते हैं ऑस्ट्रेलियाई मस्क बतख से जो इंसानों की भाषा सहित कई और दूसरी तरह की आवाज की नकल करती है।

हाल में ही आई एक रिसर्च में एक ऑस्ट्रेलियाई मस्क बतख को मेटिंग के दौरान इंसानों की तरह ‘यू ब्लडी फूल’ कहते हुए रिकॉर्ड किया गया है।

लंदन की ‘फिलोसॉफिकल ट्रांजैक्शन ऑफ द रॉयल सोसाइटी बी: बायोलॉजिकल साइंसेज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की राजधानी, कैनबरा के टिडबिनबिला नेचर रिजर्व में एक रिपर नाम के नर मस्क बतख को इंसानी आवाज में बार-बार “यू ब्लडी फूल” कहते हुए रिकॉर्ड किया गया है। यही नहीं यह बतख दरवाजे के बंद होने की आवाज भी निकाल सकता है।

नीदरलैंड की लीडेन यूनिवर्सिटी के एनिमल बिहेवियर के प्रोफेसर और रिसर्चर कैरेल टेन केट का कहना है, पहले भी बतखों और गीजों की कई प्रजातियों को बंद जगहों में पाला गया है, लेकिन इससे पहले कभी किसी मस्क बतख को इंसानी आवाज की कॉपी करते हुए नहीं सुना गया है।

इस जिले के जंगल में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

हालांकि हमिंग बर्ड, यूरोपियन स्टर्लिंग और मैना जैसे कई पक्षियों में इंसानों की भाषा की नकल करने की क्षमता देखी गई है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मस्क बतख की ये घटना काफी असामान्य है।

केट बताते हैं रिपर को बचपन से ही टिडबिनबिला नेचर रिजर्व में एक ही केयर टेकर द्वारा पाला गया। ऐसा मुमकिन है कि इन शब्दों को केयरटेकर से बार-बार सुना होगा और फिर धीरे-धीरे उसकी नकल करने लगा होगा।

शराब के ठेके का ताला तोड़कर शराब की पेटियां और नकदी ले कर हुए फरार

रिपर की ये रिकॉर्डिंग साल 1987 में पक्षी विज्ञानी, पीटर जे. फुलागर द्वारा की गई थी। जिसका मकसद मेटिंग के दौरान की ध्वनियों के अलावा शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड करना था। केट कहते हैं, “रिकॉर्डिंग में रिपर दरवाजा बंद होने जैसी आवाज की नकल करते हुए पाया गया। इसके अलावा ‘यू ब्लडी फूल’ को बार-बार दोहरा रहा था। केट के अनुसार लास्ट वर्ड ‘फूड’ है या ‘फूल’ ये क्लियर नहीं है। ये सुनने वाले पर निर्भर करता है। पर ये घटना किसी सरप्राइज से कम नहीं है।”

मस्क बतखों में अपने वातावरण की ध्वनियों की नकल करने की क्षमता होती है। साल 2000 में टिडबिनबिला नेचर रिजर्व में ही एक दूसरे नर बतख की रिकॉर्डिंग की गई। रिकॉर्डिंग में नर मस्क बतख, पैसिफिक ब्लैक बतख की नकल करते हुए देखा गया। रिसर्चर्स का कहना है कि इन दोनों घटनाओं से साबित होता है कि मस्क बतख, खास कर के जिन्हें किसी एक ही जगह पर पाला गया हो, वे अपने आस -पास की ध्वनियों की नकल करने की क्षमता रखते हैं।

आपको बता दें कुछ दिनों पहले सिडनी की तारोंगा जू में एक पक्षी को न्यूबॉर्न बेबी के रोने जैसी आवाज निकालते हुए सुना गया था। ये आवाज जू में काम करने वाले लोगों ने रिकॉर्ड की थी। उनके अनुसार ये आवाज सुपर्ब लायरबर्ड की थी जो अपने आस -पास के वातावरण से सीखने और दूसरों की नकल करने में माहिर होती है।

Tags: # world newsamazing factanimal loverAustraliaindian parrotinternational Newsmusk duck
Previous Post

इस जिले के जंगल में मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, इलाके में मचा हड़कंप

Next Post

आज जारी होगा पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Dhami
Main Slider

युवाओं को कर्मवीर नहीं, भत्तावीर बना रही ममता सरकार: मुख्यमंत्री धामी

05/03/2026
CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
Next Post

आज जारी होगा पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

यह भी पढ़ें

Council schools will be upgraded in UP

उप्र में एक हजार करोड़ से अपग्रेड होंगे परिषदीय विद्यालय

12/03/2023

CM योगी आज चार जिलों का करेंगे दौरा, विकास योजनाओं की परखेंगे जमीनी हकीकत

19/09/2021
Surekha Sikri

‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भर्ती

09/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version