Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दुर्दांत विकास दुबे का बहनोई लखनऊ से गिरफ्तार, जालसाजी का लगा आरोप

Vikas Dubey's brother-in-law arrested

Vikas Dubey's brother-in-law arrested

कुख्यात विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के अचलगंज निवासी कृष्ण गोपाल को कृष्णानगर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया।

विकास दुबे के भाई उर्फ दीप प्रकाश दुबे के घर से पुलिस ने अंबेसडर कार बरामद की थी। कृष्ण गोपाल को कागजातों में हेरफेर करने और फर्जी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर समर्पण निधि में सहयोग किया : चंपत राय

इसी पखवाड़े एसटीएफ ने विकास दुबे के छह सहयोगियों और एक आश्रयदाता को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सेमी ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने विकास दुबे और प्रभात मिश्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया था।

क्या थी चौबेपुर की घटना

कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। विकास दुबे ने साथियों की मदद से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विकास दुबे रात में ही फरार हो गया था और अपने सहयोगियों के पास जाकर छिप गया था।

पुलिस उसकी काफी दिनों तक तलाश करती रही थी और करीब सात दिन के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने महाकाल मंदिर से पकड़कर यूपी पुलिस के सुपुर्द किया था। मध्य प्रदेश से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट जाने पर विकास ने भागने का प्रयास किया था, जिससे एनकाउंटर में वह मारा गया था।

Exit mobile version