• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य सचिव को मिल सकता है सेवा विस्तार

Writer D by Writer D
08/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Durga Shankar Mishra

Chief Secretary Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) को एक साल का और सेवा विस्तार मिल सकता है। उन्हें मिले पहले विस्तारित कार्यकाल की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त हो रही है। इसलिए शीर्ष नौकरशाही में मुख्य सचिव को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। वहीं, कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी प्रदेश के इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने के प्रयास में जुटे हुए बताए जाते हैं।

1984 बैच के आईएएस दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) ने अपनी 60 साल की आयु पिछले साल दिसंबर में पूरी कर ली थी। तब वह केंद्र सरकार के नगर विकास मंत्रालय में सचिव थे। इसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए यूपी मूल काडर में भेज दिया गया था। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, अगले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने में उनके अनुभव का लाभ उठाने पर सहमति बनी है। इसलिए सेवा विस्तार मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस बारे में पूरी तरह से तस्वीर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ही साफ होगी।

शासन के सूत्रों के अनुसार, किन्हीं वजहों से दुर्गा शंकर मिश्र (Durga Shankar Mishra) को सेवा विस्तार नहीं मिल पाता है तो 1988 बैच के आईएएस व कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह इस दौड़ में आगे बताए जा रहे हैं। यूपी में तैनात 1987 बैच के आईएएस महेश कुमार गुप्ता, संजीव कुमार मित्तल व हेमंत राव और 1988 बैच के डॉ. रजनीश दुबे व जूथिका पाटणकर उनसे सीनियर हैं। ये वे अधिकारी हैं, जो वरिष्ठता में आगे होने के साथ ही इनका कार्यकाल दिसंबर के बाद एक साल से ज्यादा का बचा हुआ है। लेकिन, नौकरशाही में मुख्य सचिव के बाद दूसरे नंबर का महत्वपूर्ण माने जाने वाला एपीसी का पद मनोज कुमार सिंह के पास होने के चलते उनका नाम आगे है।

हर्ष संघवी ने कांग्रेस-आप पर कसा तंज, पूछा- ‘हाऊ इज द जोश?’

फरवरी-2023 में सचिवालय से बाहर तैनात यूपीएसआरटीसी के चेयरमैन राजेंद्र कुमार तिवारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो मनोज कुमार सिंह से सीनियर कोई एक अधिकारी वहां एडजस्ट हो सकता है। संजीव कुमार मित्तल पहले से ही सचिवालय से बाहर राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर तैनात हैं। इसी तरह से उनसे वरिष्ठता में ऊपर शेष अधिकारियों को सचिवालय से बाहर के अन्य पदों पर भेजकर एडजस्ट किया जा सकता है।

Tags: durga shankar mishraLucknow News
Previous Post

हर्ष संघवी ने कांग्रेस-आप पर कसा तंज, पूछा- ‘हाऊ इज द जोश?’

Next Post

Gujarat election results: कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की सुसाइड करने की कोशिश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम के हाथों सम्मानित हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

थारू समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेगी सरकारः मुख्यमंत्री

11/04/2026
Hamirpur ranks first in the March report of CM Dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड से समग्र विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा सीएम योगी का उत्तम प्रदेश

11/04/2026
Keshav Prasad Maurya paid tribute to Mahatma Jyotiba Phule.
उत्तर प्रदेश

महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा के प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित किया : केशव मौर्य

11/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बैलेंस समाप्त होने पर रात और अवकाश में नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

10/04/2026
Next Post
Bharat Solanki

Gujarat election results: कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की सुसाइड करने की कोशिश

यह भी पढ़ें

Niaky Chunav

Nikay Chunav: आज थम जाएगा प्रचार का शोर शराबा, इन जिलों में होगा मतदान

02/05/2023

आज़म खान की पत्नी और बेटे को मिली जमानत, फिर भी रहेंगे जेल में, ये है वजह

07/10/2020

पत्नी को भरण पोषण न दे सकने पर मजिस्ट्रेट पति की गिरफ्तारी का वारंट जारी नहीं कर सकता

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version