• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ई-रिक्शा भी बदमाशों के निशाने में, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। अभी तक बाइक, कार, ट्रक या ट्रैक्टर लूटने की खबरें आम बात थी। अब बदमाशों की नजर ई-रिक्शा पर भी है। 12 दिन पहले जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र में तीन लोगों ने मिलकर एक ई-रिक्शा चालक को बांधकर फेंक दिया था और उसका रिक्शा लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों लुटेरों को गिरफ्तार करके कई टुकड़ों में ई-रिक्शा भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना 6/ 7मार्च की रात अतर्रा थाना क्षेत्र में हुई थी। ग्राम दुबरी थाना गिरवां निवासी शिवकरण पुत्र भागीरथी 6 मार्च की रात लगभग 9 बजे अतर्रा कस्बे में सवारियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान इंटर कॉलेज के पास दो अज्ञात व्यक्ति रिक्शा पर आकर बैठ गए और खम्हौरा चलने को कहा।

जब वह खम्हौरा के पास पहुंचा तभी एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और तीनों व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। मोबाइल छीन लिया और हाथ पैर बांधकर उसे फेंक दिया और रिक्शा लेकर फरार हो गये। भुक्तभोगी ने घटना के बाद थाने में सूचना दर्ज कराई थी।

शनिवार की रात बिसंडा पुलिस ने गश्त के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके पास एक नाजायज 315 बोर तमंचा बरामद हुआ। जब इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने 6/7 मार्च की रात अतर्रा में ई-रिक्शा लूटने की घटना स्वीकार की। इसके बाद इनके निशानदेही पर लूटा गया ई-रिक्शा कई टुकड़ों में बरामद हुआ। साथ ही लूट में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल और लूटे गए मोबाइल की सिम भी बरामद हुई।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि इस घटना में पकड़े गए दीपक गोस्वामी पुत्र प्रमोद गोस्वामी, राजू उर्फ शिवप्रताप पुत्र रामस्वरूप सिंह चौहान और गोलू सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह पुत्र भानु प्रताप सिंह निवासी ग्राम हस्तम थाना बिसंडा पेशेवर अपराधी हैं। इनके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे चल रहे हैं।

Tags: banda newscrime newsup news
Previous Post

चोरी की बुलट सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

इस साल आंगनवाड़ी में 5 हजार कार्यकत्रियों व 60 हजार सहायिकाओं की भर्ती का लक्ष्य: सीएम योगी

30/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

जनसेवा मेरा संकल्प, जनता की मुस्कान ही मेरी असली पूँजी: केशव प्रसाद मौर्य

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

पीड़ितों की समस्याओं का उचित समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

30/03/2026
Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
Next Post
kanwariyas

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, सिपाही की मौत

यह भी पढ़ें

Shivraj singh chauhan

ये मैं हूं, ये मेरी सरकार है और MP से भूमाफिया भाग रहे हैं : शिवराज

10/03/2021

जनता की समस्याओं को दूर करने में सहायक बनें चयनित अधिकारी : आशुतोष टंडन

21/10/2021
Ajit Murder Case

लखनऊ गैंगवार: संदीप सिंह बाबा गिरफ्तार, धु्रव सिंह व अखंड प्रताप को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

21/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version