• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले त्योहार आता था तो दंगाई बाहर आ जाते थे, अब परिस्थितियां बदल गई : योगी

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुलतानपुर मेडिकल कालेज का शिलान्‍यास किया। साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ 307 करोड़ की परियोजनाओं का यहां लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। ये लोकार्पण और शिलान्यास दीपावली का उपहार है।

दीपावली पर अयोध्या में एक कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जो देश की 44 योजनाओं में नंबर एक के स्थान पर आया है। गरीबों और जाति के नाम पर समाज को छिन्न भिन्न करने वाले लोग, बेनकाब हो गए है। सभी नौजवान छात्र-छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन भाजपा सरकार देगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब यह जिला भी उससे जुड़ रहा है। राम मंदिर का निर्माण न तो सपा, कांग्रेस, बसपा किसी ने नहीं बनाया। भाजपा ही मंदिर बना रही है। आप सभी भी भाजपा के साथ आए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अब कोई गरीब लाभ से वंचित नहीं है। सभी कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। आप सब के सहयोग से कोरोना को भी परास्त कर दिया। पहले लोगो की आस्था तक को दबा दिया जाता था। त्योहार आता था तो दंगाई बाहर आ जाते है। अब परिस्थितियां बदल गई है। यहां पहले चरण में 500 बेड का अस्पताल बनाने जा रहे है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का कार्ड बनाकर उन्हें निश्शुल्क इलाज दिया जा रहा है। किसानों के साथ भी सरकार खड़ी है। अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट सभी जिलों से मांगी गई है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी।

विश्वकर्मा समाज सम्मेलन में सीएम योगी बोले- पिछली सरकार में महाभारत जैसा दृश्य

किसानों के खाते में मुआवजा की राशि पहुंच जाएगी। स्थानीय स्तर पर स्व उद्योग और रोजगार से जोड़ने के लिए 60 लाख लोगों का चयन किया गया है।  उन्‍होंने कहा कि हम सभी भी अपने घर में मिट्टी के दीपक जलाएं, इस आयोजन में सभी लोग जुड़े। आज हम मेडिकल कालेज के शिलान्यास में आए है। इसमें बहुत प्रयास सांसद का भी है। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज का उपहार दिया। देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हर दिन एक घोटाला सामने आता था। योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक नहीं पहन पाता था। एक परिवार दिल्ली में तो एक लखनऊ में बैठकर राज करता था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो योजनाएं गरीबों के घरों तक पहुंची।

मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के नारे को पूरा किया। सुल्तानपुर जिले से गुजर रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विकास की नई गाथा लिखेगा। 207 किमी तक यह जनपद से गुजर रहा है। यहां औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। रोजगार के साथ विकास अब आप सबको दिखेगा। पहले त्योहार आते थे तो उसे शांतिपूर्ण ढंग से नहीं मना पाता था। होली, दिवाली, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी आती थी तो कर्फ्यू लग जाता था। कोई भी परिवार त्योहार खुशी से नहीं मना पाता था। अब सारे त्योहार धूमधाम से खुशी के माहौल में मनाया जाता है। गुंडागर्दी खत्म हो गई। सीएम ने कहा कि इसौली विधानसभा में सरकार के विकास कार्य को भी नहीं पहुंचाया गया। 2017 चुनाव के बाद प्रदेश में बदलाव दिखाई पड़ा है।

BSP के गढ़ में CM योगी ने किया करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत कार्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, एक जनपद एक उत्पाद के तहत 33 लाभार्थियों को चाबी, प्रमाण पत्र, टूल किट आदि वितरित किया। इस मौके पर एक लाभार्थी को कृषि योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।

Tags: sultanpur newsup newsyogi in sultanpuryogi nes
Previous Post

CM केजरीवाल 26 को जाएंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

Next Post

सलमान की फिल्म Antim का धमाकेदार मोशन पोस्टर आया सामने

Writer D

Writer D

Related Posts

Kitchen
Main Slider

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

23/10/2025
fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

22/10/2025
Ishit Bhatt apologizes to Amitabh Bachchan
Main Slider

मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि… 10 साल के बच्चे ने मांगी बिग बी से माफी

22/10/2025
Next Post

सलमान की फिल्म Antim का धमाकेदार मोशन पोस्टर आया सामने

यह भी पढ़ें

मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति फ़िरोज़ बख्त अहमद

राम मंदिर निर्माण में बतौर कारसेवक शामिल हों मुसलमान : बख्त

29/07/2020
Swatantra Dev

बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है : स्वतंत्र देव

11/12/2020
Maa Shailputri

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र और भोग से जुड़ी सारी जानकारी

03/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version