• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले कानून व्यवस्था बंधक थी अब नजीर है : सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी क्षेत्रों में यात्राएं निकालेगी। इन यात्राओं को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दृष्टि से छह क्षेत्र हैं- काशी, गोरक्ष, अवध, कानपुर, ब्रज और पश्चिम शामिल हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में भी हम लोगों ने यात्राएं निकाली थी। उस यात्रा में हमने विपक्ष की नाकामियों को जनता तक पहुंचाया था। इस बार हमारे पास साढ़े चार साल सरकार की ढेरों उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को लेकर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले दो एक्सप्रेसवे बन पाए थे। वर्तमान में छह एक्सप्रेस-वे के साथ उत्तर प्रदेश कार्य कर रहा है। 2017 के पहले मेट्रो का कार्य दो सिटी में चल रहा था। आज चार शहरों में मेट्रो संचालित हो रहा है। आगरा में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। 1947 से 2017 तक प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बन पाए थे। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। 17 मेडिकल कॉलेज हम साढ़े साल में संचालित करना शुरू कर दिए हैं। इस दौरान दो एम्स भी बने हैं।

उन्होंने बताया कि काशी नए कलेवर के साथ विश्व पटल पर पहचान बनाने जा रही है। प्रयागराज का कुंभ यादगार बना है। प्रत्येक जिला और विधानसभा क्षेत्र में कोई न कोई पर्यटन स्थल को विकसित किया गया। आस्था का सम्मान किया गया है। इन सब चीजों को अधिक से अधिक संख्या तक पहुंचाया जाए। 2017 में विपक्ष की कमियों को लेकर जनता के बीच गए थे। आज हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। उसे लेकर जनता के बीच जाना है। यह यात्राएं बहुत जरूरी है। पूरी तैयारी की जाए। कहाकि सरकार की विकासपरक योजनाओं से जुड़ने के लिए जनता उतावली है।

चुनाव को लेकर BJP प्रबंधन कमेटी की बैठक शुरू, CM योगी समेत कई नेता शामिल

योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था आज नज़ीर है। पहले पूरी व्यवस्था बंधक बन जाती थी। डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे आज जनता के सामने है। लोग अयोध्या नहीं जाना चाहते थे, मंदिर कार्य निर्माण शुरू होते ही आज हर कोई अयोध्या जाना चाहता है। काशी और मथुरा का विकास हुआ है।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री व यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: bjp committe meetingcm yogiLucknow Newsup assembly election 2021Yogi News
Previous Post

जो पहले घर जाएगा, वह जेल भी जाएगा : राकेश टिकैत

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत नाजुक, बेटी ने दी हेल्थ अपडेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
stamp duty
उत्तर प्रदेश

स्टाम्प-निबंधन विभाग राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए चला रहा विशेष अभियान

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Next Post

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ की हालत नाजुक, बेटी ने दी हेल्थ अपडेट

यह भी पढ़ें

ठंड में इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय न करें ये भूल, नहीं तो बैटरी की लाइफ हो जाएगी कम!

सर्दियों में EV चार्ज करते वक्त न करें ये गलती, वरना घट जाएगी बैटरी की लाइफ़!

04/12/2025
'Pooja Sharma' eager to be a part of Bigg Boss 15

बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं ‘पूजा शर्मा’

11/06/2021
Arrested

सात साल की मासूम के साथ बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

11/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version