• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाए हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था : योगी

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदियनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं निकालने जा रही है। इन यात्राओं के माध्यम से हम प्रदेश की 25 करोड़ जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाने वाले हैं, सभी कार्यकर्ता अपने जिलों में इसकी तैयारी करें। यह यात्रा जातिवाद, तुष्टिकरण और वंशवाद की सीमाओं को तोड़ देगी।

यह बातें उन्होंने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संगठनात्मक की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश के बारे में सब लोग जानते हैं। पहले दंगे होते थे, माफिया तबाही मचाए हुए थे, आम आदमी अपने अधिकारों से जबरिया वंचित था। 1947 से 2017 के बीच प्रदेश में केवल डेढ़ एक्सप्रेस वे बने थे। आज उत्तर प्रदेश की गिनती एक्सप्रेस वे प्रदेश के रूप में है, यहां छह एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। आज चार शहरों से मेट्रो चल रही है, दो नए एम्स बने हैं। प्रदेश नई बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा है। अब सब लोग अयोध्या जाना चाहते हैं, काशी अब विश्व पटल पर नजर आ रही है। यहां सांस्कृतिक विरासत को विकसित किया गया है।

बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या सागर सोनकर को प्रदेश यात्रा प्रमुख बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी यात्रा के बाबत विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

2017 से पहले पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को किया था उजागर: योगी

सीएम योगी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व निकाली जाने वाली इन यात्राओं के माध्यम से पार्टी केंद्र सरकार की 7.5 वर्षों की उपलब्धि और प्रदेश सरकार की पांच वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाएगी।

ओमप्रकाश का उपनाम है ‘असलम’ राजभर : अनिल राजभर

2017 के चुनावों से पहले हमने यात्रा निकाली थी, तब हमने पूर्ववर्ती सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हम जनता के बीच गए थे। इस बार हम अपनी उपलब्धियां बताने और जनता का आशीर्वाद लेने फिर से उनके बीच जा रहे हैं।

गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल रहे: सीएम

सीएम ने कहा कि हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद पीएम मोदी ने देश की परंपरागत चली आ रही राजनीति को भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद, मत और मजहब के दायरे में कैद होकर चली आ रही राजनीति को बदला है। उन्होंने उसे गांव के लिए, गरीब के लिए, किसानों के लिए, नौजवानों के लिए, महिलाओं के लिए और एक नए भारत को स्थापित करने के लिए जिस अभियान को आगे बढ़ाया है, आज वह प्रत्येक नागरिक की जुबान पर सुनाई देता है। इस बारे में राजनीतिक दल और उनके लोग भले ही बात न करते हों, लेकिन समाज के आम आदमी भी उनकी गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रसन्न है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। हम उनके इसी विजन को लेकर 2017 से जनता के हित के लिए, गरीब कल्याण की योजनाओं को सफलता पूर्वक धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं।

जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300+ सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे: स्वतंत्र देव

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छह यात्राएं प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए जाएंगी। हम अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम, केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से दोबारा 300+ सीटों के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने यात्रा की योजना और अन्य तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से जुटने का आग्रह किया।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

ससुराल पहुंचते ही दुल्हन हो गई विधवा, चंद मिनटों में हुई दूल्हे की मौत

Next Post

KBC 13: चैनल ने हटाया ये प्रोमो, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

New twist in the case of beating of narrator after asking his caste
उत्तर प्रदेश

दो आधार कार्ड, दो नाम और… कथावाचक की पिटाई मामले में नया ट्विस्ट

25/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बिना अतिरिक्त सरकारी खर्च के, किसानों को मिलेगा लाभ, युवाओं को रोजगार: सीएम योगी

25/06/2025
Shubhanshu Shukla
Main Slider

शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ मिशन Axiom-4

25/06/2025
CM Bhajanlal
राजनीति

भजनलाल ने आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले राष्ट्र भक्तों को किया नमन

25/06/2025
Pakistan Army Major Moiz Abbas Shah killed
अंतर्राष्ट्रीय

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या

25/06/2025
Next Post
KBC

KBC 13: चैनल ने हटाया ये प्रोमो, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

omar abdullah

और लड़ो आपस में… दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

08/02/2025
Water Metro

अब सरयू में कीजिए वॉटर मेट्रो से सफर

23/02/2024
CM Yogi

पूर्व पीएम अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की पुष्पांजलि

16/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version