• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Google के इस ऐप से करें कमाई, घंटों के हिसाब से मिलेगा इतना पैसा

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Business, Tech/Gadgets
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। गूगल मैप्स (Google Maps) दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप (App) में से एक है। दुनियाभर के यात्री अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने के लिए इस पर निर्भर रहते है, जहां वे कभी नहीं गए हैं।

इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल आसपास के नए स्थानों का पता लगाने, एक से दूसरे स्थान के बीच यात्रा के समय का अनुमान लगाने हैं और यहां तक ​​कि नजदीकी पेट्रोल पंप, एटीएम और टॉयलेट का पता लगाने के लिए भी किया जाता है।

कहने की जरूरत नहीं है कि यह एक बहुत ही काम का टूल है। लेकिन क्या आपको पता है कि आप Google Maps से पैसे भी कमा सकते हैं? चलिए बताते हैं कैसे…

गूगल मैप्स से ऐसे पैसा कमा सकते हैं पैसे

गूगल मैप्स से पैसा कमाने का कोई सीधा तरीका नहीं है, दो साइड जॉब्स हैं जो आपको गूगल मैप्स से पैसे कमाने में मदद करेंगे।

पहला: मैप एनालिस्ट (Map Analyst) है। एक मैप एनालिस्ट ऑनलाइन रिसर्च करके और आपको दिए गए गाइन-लाइन्स का हवाला देकर मैप्स में जानकारी की रिलेवेंसी और सटीकता का निर्धारण करता है। लायनब्रिज (Lionbridge) एक ऐसी कंपनी है जो गूगल जैसी कंपनियों के साथ काम करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैप और सर्च रिजल्ट और अन्य इंटरनेट से संबंधित जानकारी सटीक है और तेजी से काम कर रही है। काम फ्लेक्सिबल है और इसके लिए प्रति घंटे $10 (लगभग 756 रुपये) से $16 (1,211 रुपये) का भुगतान किया जाता है।

दूसरा: ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट (online marketing consultant) बनना। एक ऑनलाइन मार्केटिंग कंसल्टेंट छोटे व्यवसायों में अधिक ग्राहकों को लाने के लिए SEO, विज्ञापनों और उपयोगकर्ता द्वारा तैयार की गई सामग्री का उपयोग करता है। यह छोटे व्यवसायों को ऑनलाइन पहचान दिलाने और अधिक ग्राहक प्राप्त करने में सहायता कर सकते हैं। या आप उनकी ऑनलाइन उपस्थिति को इस तरह से अनुकूलित कर सकते हैं कि उन्हें अधिक ग्राहक मिलें। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ मार्केटिंग ज्ञान और वेब डेवलपमेंट स्किल की आवश्यकता है।

गूगल मैप्स के लोकल गाइड पॉइंट के बारे में थोड़ा सा जानिए:

नेविगेशनल प्लेटफॉर्म को अधिक उपयोगी और सटीक बनाने में योगदान देने के लिए गूगल मैप्स यूजर्स को पॉइंट देता है। गूगल मैप्स उन लोगों को पॉइंट देता है जो रिव्यू के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, अपने जवाब के साथ इनसाइट्स देते हैं, किसी स्थान के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हैं, प्लेस एडिट के साथ जानकारी अपडेट करते हैं, मिसिंग लोकेशन को जोड़ते हैं, या फैक्ट चेक कर जानकारी वेरिफाई करते हैं। अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग पॉइंट मिलते हैं। उदाहरण के लिए, एक रिव्यू लिखने पर 10 पॉइंट मिलते हैं जबकि किसी स्थान की डिटेल्स को एडिट करने के लिए केवल 5 पॉइंट मिलते हैं।

नीचे देखें लिस्ट…

– रिव्यू: 10 पॉइंट

– रेटिंग: 1 पॉइंट

– फोटो: 5 पॉइंट

– फोटो टैग्स: 3 पॉइंट

– वीडियो: 7 पॉइंट

– आंसर: 1 पॉइंट

– Q&As रिस्पॉन्स: 3 पॉइंट

– एडिट: 5 पॉइंट

– स्थान जोड़ना: 15 पॉइंट

– रोड जोड़ना: 15 पॉइंट

– फैक्ट चेक: 1 पॉइंट

जैसे-जैसे ये पॉइंट बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आपका लेवल भी बढ़ता जाता है। जब कोई व्यक्ति 250 पॉइंट जुटाता है तो उसे एक स्टार मिलता है। जैसे-जैसे ये पॉइंट बढ़ते रहते हैं और लोकल गाइड 1500 पॉइंट, 5000 पॉइंट, 15000 पॉइंट और अधिक जैसे विभिन्न लैंडमार्क्स को पार करता है, लोकल गाइड का स्तर बढ़ता रहता है।

लेकिन ये पॉइंट्स वास्तविक दुनिया में बिल्कुल भी उपयोगी नहीं हैं। मतलब, आप वास्तविक दुनिया में इन पॉइंट्स को पैसे के लिए रिडीम नहीं कर सकते हैं और ना ही आप गूगल प्ले स्टोर पर इन पॉइंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, ये पॉइंट्स किसी काम के नहीं है।

Tags: Googlegoogle appGoogle ChromeGoogle Mapsnavigation app
Previous Post

अनचाही कॉल से है परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से लगाए रोक

Next Post

9 मार्च राशिफल : आज इन जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, जाने अपना हाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
petrol
Business

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नई दरें लागू

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Next Post

9 मार्च राशिफल : आज इन जातकों को मिलेगा विशेष लाभ, जाने अपना हाल

यह भी पढ़ें

Ban on illegal slaughterhouses and meat sale near religious places

योगी सरकार का सख्त फैसला: धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर प्रतिबंध

29/03/2025
AK Sharma

एके शर्मा ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

17/11/2023
cm yogi

घबराइए मत, हर समस्या का कराएंगे समाधान, सबकी होगी भरपूर मदद: जनता से बोले सीएम

29/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version