Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुबह-सुबह भूकंप से हिली ओडिशा और असम की धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8

Earthquake

भूकंप के झटकों से हिला चंबा

भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बरहामपुर इलाके में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है।

ओडिशा के अलावा असम में भी भूकंप के झटकों की खबर है। हालांकि, दोनों ही जगहों पर जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

केरल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि, उड्डयन मंत्री कोझिकोड के लिए रवाना

सिसमॉलजी डिपार्टमेंट के मुताबिक, ओडिशा के बरहामपुर में सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर भूकंप ने दस्तक दी थी। भूकंप का केंद्र बरहामपुर के वेस्ट-साउथ-वेस्ट  से 73 किमी के आसपास बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता के इस भूकंप से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

ओडिशा के अलावा पूर्वोत्तर राज्य असम के सोनितपुर में भी सोमवार को तड़के भूकंप ने दस्तक दी। भूकंप का समय सुबह 5 बजकर 26 मिनट बताया जा रहा है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

Exit mobile version