Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम मोदी के चलने से धरती हिलती है, दुनिया करती है सम्मान : स्वतंत्र देव

जिसके चलने से धरती हिलती है, दुनिया सम्मान करती है, संगम स्नान के दौरान वह नौजवान स्वच्छता कर्मियों के पैर धोकर मस्तक पर लगाता है। मैं ऐसे पार्टी का सदस्य हूं।

बांगरमऊ उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उक्त विचार व्यक्त किया।

यह ना तो वंशवाद की पार्टी है, ना ही जातिवाद या किसी परिवार की पार्टी है, यह हम सभी की पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उक्त विचार बांगरमऊ विधानसभा में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

अवैध शराब की रोकधाम के लिए यूपी सीमावर्ती जिलों पर 33 चेक पोस्टों का गठन

उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों के लिए मोदी और योगी सातों दिन 24 घंटे बिना रुके बिना थके काम करते हैं। जिसके चलने से धरती हिलती है। पूरी दुनिया सम्मान करती है। वह नौजवान संगम में जाकर स्वच्छता कर्मियों के पैर धो कर मस्तक में लगाता है। मैं उस पार्टी का सदस्य हूं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यहां पर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन जाता है। देश का सेवक है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे ना रुकते हैं, न थकते हैं परिश्रम की पराकाष्ठा तक कार्य करते हैं। गरीबों का पक्का मकान हो जाए। कोरोना काल में प्रदेश सरकार ने 24 करोड़ जनसंख्या को बचाने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रत्याशी को मंच पर दंडवत कराकर उपस्थित जनता का अभिवादन करवाया।

Exit mobile version