• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में भूचाल, 1100 अंकों से ज्यादा गिरा सेंसेक्स

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चंद दिनों की राहत के बाद शेयर बाजार (Share Market) में फिर से बिकवाली का दौर लौट आया है। लगातार गिरावट के बाद इस सप्ताह बाजार को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बाजार (Share Market)  भरभरा गया। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान में चले गए।

खुलते ही इस कदर गिरा बाजार (Share Market) 

बाजार प्री-ओपन सेशन से ही भारी गिरावट के संकेत दे रहा था। प्री-ओपन में बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1500 अंक से ज्यादा गिरा हुआ था। एसजीएक्स निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट में था। बाजार जैसे ही ओपन हुआ, सेंसेक्स (Sensex) 950 अंक से ज्यादा के नुकसान में चला गया।

चंद मिनटों के कारोबार में बाजार और गिरता ही चला गया। सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स (Sensex) 1115.13 अंक (2.06 फीसदी) गिरकर 53,093.40 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 332.20 अंक (2.04 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,900 अंक के पास बना हुआ था।

कल मजबूत शुरुआत के बाद हुआ घाटा

इससे पहले बुधवार को भी बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को बाजार ने कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की थी, लेकिन दोपहर बाद रेड जोन में चला गया था। कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 109.94 अंक (0.20 फीसदी) गिरकर 54,208.53 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 19 अंक (0.12 फीसदी) फिसलकर 16,240.30 अंक पर बंद हुआ था।

बाजार (Share Market) को सता रहा इस बात का डर

दशकों की सबसे ज्यादा महंगाई और आने वाले समय में आर्थिक मंदी की आशंका के कारण दुनिया भर के इन्वेस्टर्स डरे हुए हैं। भारत में खुदरा महंगाई आठ साल के और थोक महंगाई 22 साल के उच्च स्तर पर है। अमेरिका में भी महंगाई की दर 03 दशक से ज्यादा के हाई लेवल पर है।

महंगी हुई आम आदमी की रसोई, LPG गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

ब्रिटेन में भी महंगाई 4 दशक के उच्च स्तर पर है। इसके अलावा चीन में महामारी की नई लहर और रूस-यूक्रेन जंग के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन में व्यवधान पैदा हो गए हैं। बिगड़े हालात से आर्थिक मंदी का दौर वापस आने की आशंका गहरा गई है। इसके चलते इन्वेस्टर्स बाजार से भारी बिकवाली कर रहे हैं।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

सीएम योगी की अफसरों को दो टूक, अवैध पार्किंग न हटाने वालों पर लगाए NSA

Next Post

फ़र्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बस में अचानक लगी आग, कई यात्री झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Main Slider

सोना बना रिकॉर्ड ब्रेकर! कीमतें 1.22 लाख पार, जानें आपके शहर का रेट

07/10/2025
RBI did not make any change in Repo Rate
Business

दशहरा से पहले आम आदमी को झटका, RBI ने नहीं कम की लोन ईएमआई

01/10/2025
Dearness Allowances
Business

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने बढ़ाया 3% DA

01/10/2025
RBI
Main Slider

फेस्टिव सीजन में RBI ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, अब लोन लेना होगा और भी आसान

30/09/2025
Bank Holidays
Business

अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों का कैलेंडर

28/09/2025
Next Post
bus caught fire

फ़र्रुखाबाद से दिल्ली जा रही बस में अचानक लगी आग, कई यात्री झुलसे

यह भी पढ़ें

illegal gas refilling

आमवाला में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर छापेमारी, बड़ी मात्रा में सिलेंडर जब्त

29/08/2025
Nawab Malik

एनसीपी के नेता पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में दामाद की मौत

04/11/2024
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने आईईडी ब्लास्ट में नाै जवानाें के बलिदान पर जताया शाेक

06/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version