Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नेपाल में हिली धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

Earthquake

earthquake

काठमांडू। भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 3 बजकर 59 मिनट पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता 4.8 रही। हालांकि, इस भूकंप से खबर लिखे जाने तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेपाल में भूकंप (Earthquake) आना आम बात है। नेपाल दुनिया के उस खतरनाक जोन में है, जिसे सबसे ज्यादा एक्टिव टेक्टोनिक जोन कहा जाता है। इस हिस्से में कई बार भूकंपीय गतिविधि रिकॉर्ड की जा चुकी है। यही वजह है कि यह भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिए सबसे ज्यादा खतरे वाला क्षेत्र है। नेपाल में समय-समय पर हालात बिगड़ने पर अलर्ट जारी किया जाता और कई रिपोर्ट में इसे रिस्क जोन बताया जा चुका है।

2015 में भूकंप (Earthquake) ने मचाई थी भीषण तबाही

नेपाल में पिछले साल नवंबर में भूकंप (Earthquake) ने जबरदस्त तबाही मचाई थी। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह जान-माल का काफी नुकसान हुआ था। भूकंप की वजह से 157 लोग मारे गए थे और हजारों लोग घायल हुए थे। भूकंप के झटके की वजह से नेपाल में 8 हजार घर बर्बाद हो गए थे।

साल 2015 में 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस भूकंप में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी और हजारों मकान ध्वस्त हो गए थे।

Exit mobile version