Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भूकंप के झटकों से बिहार के कई जिलों में हिली धरती

Earthquake

earthquake

बिहार की धरती रविवार सुबह से आए भूकंप (Earthquake ) से कांपी है। प्रदेश के बगहा, गोपालगंज, सीवान समेत कई जिलों में सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई, जिसका केंद्र नेपाल रहा।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के कई जिलों में रविवार सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर करीब 4 सेकेंड तक धरती हिलती रही। लेकिन राजधानी पटना में भूकंप (Earthquake ) का कोई खास असर नहीं दिखा। इसका ज्यादा असर गोपालगंज, सीवान के आसपास के जिलों में दिखने को मिला है।

भूकंप (Earthquake ) का केंद्र नेपाल का काठमांडू शहर रहा। इसकी गहराई 10 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान खबर नहीं है।

Exit mobile version