Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रांची और जमशेदपुर की हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake

earthquake

रांची। झारखंड की धरती भूकंप (Earthquake) के झटकों से कांपी है। यहां पर कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 4.3 मापी रही। भूकंप में धरती करीब पांच सेकेंड तक हिलती रही।

रिपोर्ट्स के अनुसार , झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। खरसावां जिले से 13 किलोमीटर दूर इलाके में भूकंप का एपिसेंटर पाया गया।

शनिवार सुबह 9:20 बजे यहीं पर भूकंप आया था। जिसके बाद लोग डरकर अपने घरों से बाहर आ गए। फिलहाल किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि रांची के तमाड़, चाईबासा के चक्रधरपुर और जमशेदपुर के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया।

Exit mobile version