Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घाटी में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता

जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। अभी पांच दिन पहले भी जम्मू कश्मीर में 5.1 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़ और रामबान में तेज झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। उस समय भूकंप का केंद्र कटरा से उत्तर-पूर्व में 63 किमी की दूरी पर 5 किमी की गहराई पर था।

भाजपा के वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

इससे पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शनिवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार रात 8.21 बजे भूकंप महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र कांगड़ा के करेरी के पूर्वोत्तर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।

केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सीमाद्वार में पहुंचे वाडिया हिमालयन भूविज्ञान ससंस्थान के डायरेक्टर कालाचांद सांई ने बताया कि अब भी हमें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को समझने के लिए काफ़ी काम करना है। भूकंप जैसी परिस्थिति का पूर्वानुमान बहुत मुश्किल है और इसीलिए भूकंप की स्थिति में क्या करना चाहिए, इसे लेकर जागरूकता बहुत ज़रूरी है।

Exit mobile version