Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टोक्यो में आए भूकंप के झटके, 30 लोग घायल

टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इस घटना के में 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूंकप के कारण लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि, भूपंक के झटके ग्रेटर टोक्यो में महसूस किए गए। भूंकप में घायल तीन लोग की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआत में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई थी, लेकिन बाद में ये घटाकर 5.9 कर दिया गया।

मंहगाई को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- त्योहार का मौसम कर दिया फीका

दरअसल, तेज झटके के कारण वहां की इमारतों में दरारें पड़ गई। हालांकि जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र टोक्यो के पूरब में चीबा प्रांत के 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण शिनकानसेन सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया हैं। शिबुया और शिंजुकू जिलों में सड़कों पर कारें और लोग सामान्य रूप से आवागमन कर रहे है। जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने जनता से सतर्क रहने का अनुरोध किया।

Exit mobile version