Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चाय के साथ चटपटा नाश्ता-बेसन के सेव, नोट करें रेसिपी

besan sev

besan sev

चाय के साथ सेव नमकीन का स्वाद लाजवाब लगता है। अधिकतक लोग नमकीन खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप बाजार की नमकीन नहीं खाना चाहते तो आप घर पर भी बड़े आराम से हेल्दी नमकीन बना सकते है। बेसन के सेव (Besan Sev) आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन सेव नमकीन बनाने की विधि…

बेसन के सेव (Besan Sev) बनाने की सामग्री 

बेसन – 250 ग्राम
अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटा चम्मच
पिसी काली मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
पिसी लौंग – 4 – 5
पिसा हींग – 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
आवश्यकतानुसार खाने वाला सोडा
तेल (आधा कप)
स्वादानुसार नमक

बेसन के सेव (Besan Sev) बनाने का तरीका

– बेसन के सेव (Besan Sev) बनाने के लिए सबसे पहले आप बेसन को किसी बर्तन में छान लें, फिर बेसन में तेल नमक, पिसी काली मिर्च, लाल मिर्च, पिसी लौंग, जीरा, अजवायन, और हींग मिलाकर गुनगुने पानी से बेसन को नर्म गूंद लें।
– बेसन को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दें।
– अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करें, फिर सेव नमकीन वाली मशीन में अपने अनुसार सेव नमकीन की जाली लगाकर तैयार बेसन को मशीन में भर लें।
– उसके बाद हाथों से सेव नमकीन वाली मशीन को दबाते हुए जाली से निकलते बेसन को तेल में ऊपर से डालकर हल्का ब्राउन फाई करें।
– बेसन की सेव (Besan Sev) नमकीन तैयार है अब इसे चाय के साथ खाएं।

Exit mobile version