Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से निकलने से पहले खाते हैं दही-चीनी, जानें इसका महत्व

Curd

Curd

आपने किसी खास काम के लिए घर से बाहर जाने से पहले दादी या फिर मां के हाथ से दही और चीनी (Curd-Sugar ) जरूर खाई होगी। क्या आपको पता है यह क्यों किया जाता है? आइए जानते हैं क्‍या मान्‍यता और सच है ? ज्योतिष और विज्ञान के क्‍या हैं दावे?

ज्योतिषाचार्य गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि दही चंद्रमा का स्वरूप होता है। चंद्रमा के मन के पास रहने वाला पदार्थ होता है। यही कारण है कि दही खाकर घर से बाहर जाने वाले लोगों की मनोकामना सीधे चंद्रमा तक पहुंचती है। उसमें काफी हद तक उनको सफलता मिलने की संभावना बन जाती है।

दूसरी तरफ विज्ञान की मानें तो दही में कई सारे गुण भी होते हैं। इसमें अगर थोड़ी सी चीनी मिल जाए तो उसके गुण दोगुने हो जाते हैं। इसके कई सारे लाभ होते हैं। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

इसके अलावा दही और चीनी (Curd-Sugar ) का सेवन करने से हमारे शरीर को तुरंत ग्लूकोज मिलता है और पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहा है। दही और चीनी खाने से मानसिक शांति का अनुभव भी होता है।

Exit mobile version