Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेब खाने से बीमारियां होती हैं दूर, जानें और भी चमत्कारी फायदे

बचपन से ही हम ये सुनते आ रहे हैं कि रोजाना एक सेब खाने से आपको डॉक्टर के पास नहीं पड़ता। आपको ये बात मज़ाक लग सकती होगी लेकिन ये वाकई में सच है कि सेब खाने से बीमारियां पास नहीं आती।

तो आइए इस लेख में हम आपको सेब के और फायदे बताते हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। क्या पता आप इस लेख में सेब के फायदे जानें और आज से ही रोजाना एक सेब खाना भी शुरू कर दें।

सेब के फायदे

सेब खाने से शरीर में बड़ी हुई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और शुगर की मात्रा भी नियंत्रित होती है। सेब ह्रदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाले नुकसान पर रोक लगा देता है और ह्रदय रोगों को बढ़ने नहीं देता। रोजाना दो सेब खाने से या एक ग्लास सेब का जूस पीने से काफी हद तक दिल की बीमारी से सम्बंधित मौत का जोखिम कम हो जाता है।

मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

सेब मस्तिष्क में ऑक्सीजन को बढ़ाने और मानसिक कमजोरी को कम करने में मदद करता है। रोजाना सेब खाने से याददाश्त पहले से बेहतर बनती है। सेब अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में भी लाभदायक माना गया है। सेब दिमाग को तेज करने में मदद करता है और कोशिकाओं को स्वस्थ बनाता है। दिमाग को तेज करने के लिए सेब को छिलके के साथ खाएं।

मज़बूत एवं सफेद दाँतों के लिए

सेब पानी और फाइबर से भरपूर होता है जो शरीर के अंदर की सफाई अच्छे से करता है। सेब दांतों का पीलापन दूर करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। सेब में विटामिन और खनिज मौजूद होते हैं जो दांतों से जुडी समस्याओं को दांतों के पास आने नहीं देते।

सेब में मौजूद फाइबर मसूड़ों के स्वास्थ्य में सुधार करता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सेब में शुगर और एसिड होता है तो इसे खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।

हड्डियों को मज़बूत बनाने में

ये तो आप सभी जानते हैं कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है। सेब में कैल्शियम पाया जाता है जो ऑस्टियोपोरोसिस और रूमेटोइड गठिया जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। तो अगर आप हड्डियों से जुडी बिमारी से लड़ रहे हैं तो रोजाना ताजा सेब जरूर खाएं।

एनीमिया की समस्या को करें दूर

सेब खाने से एनीमिया का भी इलाज होता है क्योंकि सेब में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। पूरे दिन की आयरन की कमी को दूर करने के लिए दिन में 2 से 3 जरूर खाएं।

 

Exit mobile version