Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सर्दी के मौसम में खिचड़ी खाने के होते है गज़ब के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

khichdi

सर्दियों में खिचड़ी खाने के फायदे

सर्दियों में गर्मागर्म खिचड़ी दही, मूली और मक्खन या घी के साथ खाने में जो स्वाद है ना वो तो लाजवाब है। इसका स्वाद तो खिचड़ी लवर्स ही समझ सकते हैं। खिचड़ी खाने के स्वादिष्ट होने के साथ साथ फायदेमंद भी होती है।

खिचड़ी को आप अपने मन के मुताबिक भी बना सकते हैं। जिसमें आप चाहें तो अपनी मनपसंद की सब्जियां और दाल डाल सकते हैं। खिचड़ी के सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। रोजाना खिचड़ी खाने से वात, पित्त और कफ तीनों दोष संतुलित रहते हैं। इसके अतिरिक्त खिचड़ी शरीर में ऊर्जा भी प्रदान करती है। यही नहीं खिचड़ी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।

खिचड़ी बनाने वक्त ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इसमें मसालों का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। यही कारण होता है कि खिचड़ी को स्वस्थ खाना माना जाता है। यह हमारी आंत और पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है।

कुछ लोग कब्ज और अपच की समस्या के भी शिकार होते हैं। ऐसी स्थिती में खिचड़ी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। खिचड़ी का सेवन करने से आपको जल्द ही इन परेशानियों से आराम मिल जाएगा। सब्जियों से भरपूर खिचड़ी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पोषण युक्त भी होती है।

खिचड़ी खाने से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है। यदि आपका मन किसी दिन खाना खाने का ना हो तो आप खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। खिचड़ी कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। इसमें आप अपने मन मुताबिक सामग्री भी डाल सकते हैं।

Exit mobile version