Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खाने के साथ यह डिश मिलने पर मजा हो जाएगा दोगुना, मूड कर देगा अच्छा

Mixed Veg Raita

Mixed Veg Raita

गर्मियों का मौसम चल रहा है और अभी इसका काफी समय बाकी है। इस दौरान अगर खाने में कुछ ठंडा मिल जाए तो मजा दोगुना हो जाएगा। घरों में आम तौर पर रायता जरूर बनाया जाता है, जो हमारे शरीर की आवश्यकता को पूरी करता है। लोगों को आलू, बूंदी, लौकी का रायता बहुत पसंद आता है। ये आए दिन बनते रहते हैं। आज हम आपको कुछ हटकर बताने जा रहे हैं, जो आपके मूड को और अच्छा कर देगा। यहां बात हो रही है मिक्स वेज रायता (Mixed Veg Raita) की। अगर आपने अभी तक इसका लुत्फ नहीं उठाया है तो अब और इंतजार नहीं करें। इसे दही, सब्जियों और कुछ मसालों को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा देर नहीं लगती। इसका जायका लाजवाब होता है।

मिक्स वेज रायता (Mixed Veg Raita) बनाने की सामग्री

दही – 2 कप
आलू – 1 उबला हुआ
टमाटर – 1
खीरा – 1
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के मुताबिक
लहसुन कटा हुआ – 2 कलिया
हींग – एक चुटकी
जीरा – आधा छोटा चम्मच

मिक्स वेज रायता (Mixed Veg Raita) बनाने की विधि

– इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे, टमाटर और उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें।
– फिर फैंटे हुए दही में लाल सूखी मिर्च और लहसुन का पेस्ट मिला दें।
– इसके बाद इस दही में सारी कटी हुई सब्जियों को डालकर मिक्स कर दें।
– साथ ही इसमें नमक और हरा धनिया डाल दें।
– सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
– फिर पैन में तेल गरम करें और इसमें हींग, जीरा व लहसुन का तड़का लगाएं।
– आपका स्वाद से भरपूर मिक्स वेज रायता (Mixed Veg Raita) तैयार है।

Exit mobile version