24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स
No Result
View All Result

ज्यादा केक-बिस्कुट खाने से सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Writer D by Writer D
12/04/2022
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केक और बिस्कुट (cake-biscuits) जैसे बेक (पकाया) किए हुए पदार्थों को ज्यादा खाने से डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ जाता है। केक, बिस्कुट और अन्य तले हुए या सेंके हुए खाद्य पदार्थों में मौजूद ट्रांस फैट खाने से बुढ़ापे में डिमेंशिया होने का खतरा बढ़ सकता है। जापानी शोधकर्ताओं को इस प्रकार की वसा और डिमेंशिया के बीच के शोध के दौरान संबंध मिला है। 60 साल से ज्यादा उम्र के 1600 लोगों पर यह अध्ययन किया गया है।

सूजन पैदा करता है ट्रांस फैट-

शोधकर्ताओं ने रक्त की जांच के जरिए लोगों के शरीर में मौजूद ट्रांस फैट की जांच की। जिन प्रतिभागियों के रक्त में ट्रांस फैट की ज्यादा मात्रा पाई गई उनमें डिमेंशिया होने का खतरा 52 फीसदी तक ज्यादा था। शोध के परिणामों से पता चलता है कि ट्रांस फैट से शरीर के अंदर सूजन पैदा होती है इससे एमेलॉयड नामक एक प्रोटीन का तेजी से उत्पादन होता है। इन दोनों का ही संबंध डिमेंशिया से होता है। जर्नल ऑफ न्यूरोलॉजी में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। वैज्ञानिकों ने पिछले साल कहा था कि ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगाने से इंग्लैंड में 7,200 लोगों की जान बच सकती है। हर साल हृदय रोगों की वजह से इतने लोगों की मौत हो जाती है।

जापान की क्यूशू यूनिवर्सिटी के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर तोशीहारू निनोमिया ने कहा, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि दुनियाभर में 2023 तक ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगाने से डिमेंशिया सहित दिल की बीमारियों से भी लोगों को निजात मिल सकती है और उनका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।

ऐसे किया गया अध्ययन: अध्ययन में शोधकर्ताओं ने जापान के 1628 लोगों पर शोध किया जिन्हें डिमेंशिया नहीं था और जिनकी उम्र 70 साल थी। इन्हें रक्त में मौजूद इलियाडिक एसिड की मात्रा के आधार पर चार समूहों में बांटा गया। फिर उनके खान-पान की निगरानी की गई। दस साल तक चले इस शोध से पता चला कि जिस समूह ने सबसे ज्यादा ट्रांस फैट का सेवन किया उनमें डिमेंशिया होने का खतरा 52 फीसदी तक ज्यादा था। उच्च रक्तचाप, मधुमेह और धूम्रपान भी डिमेंशिया के प्रमुख कारणों में से एक हैं।

अमेरिका ने ट्रांस फैट पर लगाया प्रतिबंध- ट्रांस फैट डेयरी उत्पादों जैसे चीज और मलाई में प्राकृतिक रूप से मौजूद होती हैं और इनका इस्तेमाल तले और बेक किए हुए खाद्य पदार्थों में बड़ी मात्रा में किया जाता है। ट्रांस फैट के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ता है और खाद्य पदार्थ की उम्र भी बढ़ती है। इनका प्रयोग पाई, बिस्कुट और केक में भी किया जाता है। अमेरिका में पिछले साल ही ट्रांस फैट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन यूके में अब तक प्रतिबंध नहीं लगा है।

Tags: "Eating cakes and biscuits can harm memoryhealth tipstips to boost memory
Previous Post

बच्चों को खेल-खेल में सिखाएं ये योगासन

Next Post

मोटापे को घटाना है तो खाएं इस आटे से बनी रोटी

Writer D

Writer D

Related Posts

Horoscope
Main Slider

27 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

27/06/2022
डार्क कलर की लिपस्टिक
फैशन/शैली

ऐसे लगाएं डार्क कलर की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षित लुक

27/06/2022
walnut
फैशन/शैली

दिल की बीमारी में करें अखरोट का सेवन

27/06/2022
फिटकरी
फैशन/शैली

फिटकरी से करें उपाय, नहीं होगी आर्थिक तंगी

27/06/2022
beauty
फैशन/शैली

नाक पर से तेल हटाने के लिए करें से उपाय

27/06/2022
Next Post
roti

मोटापे को घटाना है तो खाएं इस आटे से बनी रोटी

यह भी पढ़ें

Sex racket

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 लोग गिरफ्तार

22/01/2022
Rekha

सामने आया एक्ट्रेस रेखा का ‘गुम है किसी के प्यारे में’ का शानदार प्रोमो वीडियो

02/10/2020

खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई में इजाफा, फरवरी में 2.93% हुआ WPI

14/03/2019
Facebook Twitter Youtube
24 GhanteOnline |  News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Horoscope

27 जून राशिफल: इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

27/06/2022
डार्क कलर की लिपस्टिक

ऐसे लगाएं डार्क कलर की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षित लुक

27/06/2022
walnut

दिल की बीमारी में करें अखरोट का सेवन

27/06/2022
  • About Us
  • Contact us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • गैजेट्स

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version