• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्थिक आंकड़ों से तय होगी घरेलू शेयर बाजार में साप्ताहिक की बढ़त

Desk by Desk
30/11/2020
in ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
stock market

शेयर बाजार में महिलाओं की भागीदारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| बीते सप्ताह निवेशकों का रूझान कमोबेश सकारात्मक रहा जिससे घरेलू शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। निवेशक अगले सप्ताह बाजार में निवेश करने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की बैठक के नतीजे, वाहन बिक्री के आंकड़ों,कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामलों और कोरोना वैक्सीन से जुड़ी खबरों पर नजर बनाये रखेंगे।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के रुझान, कच्चे तेल की कीमतें, रुपये की चाल और शुक्रवार को जारी आर्थिक आंकड़ों का असर भी शेयर बाजार पर दिखेगा। बीते सप्ताह शेयर बाजार में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 267.47 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.90 अंक यानी 0.85 प्रतिशत उछलकर 12,968.95 अंक पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन अवधि में दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा मंझोली और छोटी कंपनियों को अधिक लाभ हुआ। निवेशकों ने पूरे सप्ताह के दौरान छोटी और मंझोली कंपनियों में जमकर पैसा लगाया जिससे बीएसई का मिडकैप 478.15 अंक यानी 2.91 प्रतिशत बढ़कर 16,914.65 अंक पर पहुंच गया। स्मॉलकैप भी 692.6० अंक यानी 4.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,875.15 अंक पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक दो दिसंबर से होगी शुरू

अगले सप्ताह आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक होनी है, जिसके परिणाम चार दिसंबर को सामने आएंगे। 30 नवंबर से एक दिसंबर तक तेल नियार्तक देशों के संगठन ओपेक की बैठक होनी है, जिसका प्रभाव शेयर बाजार पर रहेगा। एक दिसंबर को वाहन कंपनियों की बिक्री के नतीजे आएंगे। सोमवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार में कारोबार बंद रहेगा इसलिए मंगलवार से बाजार में सामान्य कारोबार शुरु होगा।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 91,699 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक तथा भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक तथा बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,829.21 करोड़ रुपये घटकर 12,23,416.97 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 13,703.75 करोड़ रुपये घटकर 4,05,996.11 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 11,020.23 करोड़ रुपये घटकर 2,52,755.97 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 5,090.54 करोड़ रुपये घटकर 3,26,225.04 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,055.27 करोड़ रुपये घटकर 4,68,779.17 करोड़ रुपये पर आ गया।

Tags: niftysensexstock marketनिफ्टीशेयर बाजारसेंसेक्स
Previous Post

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक दो दिसंबर से होगी शुरू

Next Post

महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे उद्यमों पर कोविड-19 महामारी की पड़ी मार

Desk

Desk

Related Posts

Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत को लेकर लिए गए अहम फैसले

13/05/2026
CM Vishnudev
राजनीति

ऊर्जा संरक्षण की दिशा में उठाया गया हर कदम राष्ट्रनिर्माण में योगदान है : मुख्यमंत्री साय

13/05/2026
Haryana civic polls
Main Slider

हरियाणा निकाय चुनाव: हुड्डा के गढ़ में बीजेपी की सेंध, सांपला में पार्टी को मिली जीत

13/05/2026
Next Post
women businessman

महिलाओं के नेतृत्व वाले छोटे उद्यमों पर कोविड-19 महामारी की पड़ी मार

यह भी पढ़ें

Mohammad Nabi-Mustafizur Rahman

मेरे से क्या लेना-देना… मुस्तफिजुर को लेकर मोहम्मद नबी का तीखा जवाब

13/01/2026
CM Yogi

एक्सप्रेस-वे नई पहचान, सूखा और डकैती बुंदेलखंड की पुरानी बात: सीएम योगी

24/11/2022
Operation Conviction

योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 15 हजार से अधिक अपराधियों काे दिलायी सजा

21/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version