• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Flipkart को ED ने भेजा नोटिस, लग सकता है इतने करोड़ का जुर्माना

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
Flipkart Sale

Flipkart

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और इसके संस्थापकों पर ED 1.35 अरब डॉलर यानी करीब 10,600 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा सकता है। वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली कंपनी को विदेशी निवेश कानूनों के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बिन्नी बंसल और सचिन बंसल पर विदेशी निवेश कानूनों के उल्लंघन का आरोप है। मामले की जानकारी तीन सूत्रों और ईडी के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को दी। इस संदर्भ में ईडी के अधिकारी ने बताया कि फ्लिपकार्ट पर आरोप है कि उसने विदेशी निवेश आकर्षित किया और फिर संबंधित पक्ष डब्ल्यूएस रिटेल ने उसकी शॉपिंग वेबसाइट पर कंज्यूमर्स को सामान बेचा। जबकि यह कानून के तहत प्रतिबंधित है। विदेशी निवेश कानूनों के लिए जांच एजेंसी फ्लिपकार्ट और अमेजन की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय ने सचिन बंसल, बिन्नी बंसल और  मौजूदा निवेशक टाइगर ग्लोबल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें पूछा गया था कि उन पर 10,600 करोड़ रुपये का जुर्माना क्यों नहीं लगना चाहिए। दरअसल यह मामला साल 2009 से 2015 के बीच का है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत नोटिस जारी किया गया था।

हर सेंसिबिलिटी के लिए क्वालिटी कंटेंट’, नितिन जैन और निशु जैन , एनवी प्रोडक्शन

पक्षों को नोटिस का जवाब देने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है। मामले में फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी भारतीय कानूनों का पालन कर रही है और कंपनी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेगी। वहीं सूत्र ने कहा कि डब्ल्यूएस रिटेल ने 2015 के अंत में ही अपना कामकाज बंद कर दिया था।

मालूम हो कि अमेरिका की खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने कहा था कि अपनी भारतीय ई-वाणिज्य इकाई फ्लिपकार्ट के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को तैयार है। इस संदर्भ में वॉलमार्ट इंटरनेशनल की अध्यक्ष और सीईओ जुडिथ मैककेना ने ‘डीबी एक्सेस ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फ्रेंस’ में कहा था कि फ्लिपकार्ट और भुगतान एप फोन-पे दोनों लगातार अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘हमने जिस दिन से अधिग्रहण या निवेश किया है उसी दिन हमने स्पष्ट किया है कि हम आईपीओ के लिए तैयार हैं।’

Tags: Amazonbinny bansalBusiness news in hindiCorporate Hindi NewsCorporate News in Hindied investigation on flipkarted notice to flipkarted probes flipkartFlipkartflipkart faces 10000 crore fineflipkart foreign investmentflipkart foundersflipkart latest newsflipkart newsflipkart violation of foreign investmentforeign investment lawspenaltySachin Bansalsachin bansal and binny bansal newswalmart flipkartws retailबिन्नी बंसल प्रोफाइल
Previous Post

हर सेंसिबिलिटी के लिए क्वालिटी कंटेंट’, नितिन जैन और निशु जैन , एनवी प्रोडक्शन

Next Post

स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा : CM धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
pushkar dhami

स्वरोजगार से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा : CM धामी

यह भी पढ़ें

arrested

तीन भूमाफिया को गिरफ्तार कर भेजा जेल

16/11/2022
Mission 2024

‘मिशन 2024’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का भाजपा ने लिया संकल्प

22/01/2023
Nitish Cabinet

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टरस्ट्रोक, कलाकारों को दी ये बड़ी सौगात

01/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version