Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, दो करीबियों को ED ने भेजा समन

sanjay singh

sanjay singh

नई दिल्ली। दिल्ली के शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) शिकंजा कसती जा रही है। ईडी ने अब संजय सिंह (Sanjay Singh) के दो करीबियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों के यहां एजेंसी ने कुछ समय पहले रेड भी डाली थी। इसके अलावा शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा के सहयोगी कंवरबीर सिंह को भी ईडी (ED)ने संजय सिंह के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

दरअसल, बुधवार को संजय सिंह (Sanjay Singh) को ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था। अब उनके दो सहयोगियों सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को ईडी ने समय भेजा है। संजय सिंह की कस्टडी मांगते वक्त ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था।

ईडी (ED) ने सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि ईडी सर्वेश मिश्रा और विवेक त्यागी को संजय सिंह के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, सर्वेश को संजय सिंह के कहने पर एक करोड़ रुपये मिले थे।

कौन हैं सर्वेश और विवेक?

सर्वेश मिश्रा संजय सिंह के आंदोलन के समय से युवा सहयोगी रहे हैं। सर्वेश मिश्रा को आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहते हैं और संजय सिंह की सभी पोस्ट को शेयर भी करते हैं। सर्वेश मिश्रा संसद के कामकाज में भी संजय सिंह के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट से तगड़ा झटका, ईडी को मिली 5 दिनों की रिमांड

वहीं, विवेक त्यागी शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की टीम का अहम हिस्सा हैं। आम आदमी पार्टी में संजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी भी हैं। वहीं, विवेक त्यागी हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आंदोलन की शुरुआत से ही विवेक त्यागी संजय सिंह के साथ जुड़े हुए हैं।

Exit mobile version