• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने किया तलब, इस मामले में होगी पूछताछ

Writer D by Writer D
11/01/2024
in राजनीति, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Farooq Abdullah

Farooq Abdullah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। ईडी (Enforcement Directorate) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) को जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के फंड में हेरफेर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले समन भेजा है। इस मामले में ईडी और सीबीआई दोनों की जांच कर रही है। ईडी ने फारूक अब्दुल्ला को गुरुवार (11 जनवरी 2024) को श्रीनगर में पूछताछ के लिए बुलाया है।

मनी लॉन्ड्रिंग इस मामले में ईडी साल 2022 में चार्जशीट दायर की थी और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। चार्जशीट के मुताबिक, फारूक अब्दुल्ला 2001 से 2012 तक जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के अध्यक्ष थे। 2004 और 2009 के बीच जेकेसीए (JKCA) के अधिकारियों सहित कई लोगों ने क्रिकेट एसोसिएशन के फंड को अपने पर्सनल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था।

इस मामले में ईडी ने एसोसिएशन के अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई की ओर से 2018 में दायर चार्जशीट के आधार पर जांच शुरू की थी। फारूक अब्दुल्ला पर आरोप है कि उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने जेकेसीए में नियुक्तियां कीं, जिससे बीसीसीआई (BCCI) के स्पॉन्सर्ड फंड (Sponsored Fund) में हेरफेर किया जा सके।

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है

जेकेसीए में करीब 113 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता (Financial Irregularities) की शिकायत की गई थी। आरोप लगाया गया कि यह रकम एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आपस में बांट ली। 2015 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने इस घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। 11 जुलाई 2018 में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की।

इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला, सलीम खान और अहसान अहमद मिर्जा मुख्य आरोपी हैं। एजेंसी ने सितंबर 2019 में जेकेसीए के तत्कालीन कोषाध्यक्ष अहसान अहमद मिर्जा को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ केस चल रहा है।

Tags: Enforcement DirectorateFarooq AbdullahJammu NewsNational news
Previous Post

राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर भड़के कांग्रेस नेता, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण और आत्मघाती फैसला है

Next Post

पावर स्टेशन से भारी मात्रा में फ्यूल लीक, नदी के पानी पर फैले तेल में लगी आग

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
cm dhami
राजनीति

CM धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल

02/05/2026
Next Post
Fuel Leaks

पावर स्टेशन से भारी मात्रा में फ्यूल लीक, नदी के पानी पर फैले तेल में लगी आग

यह भी पढ़ें

Absconded

मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी जेल गेट से फरार, मचा हड़कंप

26/05/2022
export

एक्सपोर्ट प्रदेश बन रहा उप्र, 89 हजार करोड़ से 1.57 लाख करोड़ तक पहुंचा निर्यात

04/04/2023
Chitrakoot Link Expressway

यूपी इंटीग्रेटेड मैनुफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर्स की भूमि आवंटन प्रक्रिया में तेजी लाएगी योगी सरकार

04/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version